{"_id":"676d9ebbdedd44a366037228","slug":"11th-class-student-committed-suicide-by-hanging-dead-body-found-hanging-on-a-tree-kannauj-news-c-214-1-sknp1019-123173-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: 11वीं के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान, पेड़ पर लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: 11वीं के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान, पेड़ पर लटका मिला शव
विज्ञापन
छिबरामऊ। रात को घर से खाना खाकर निकले छात्र का शव बाग में आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। इससे पहले छात्र ने ताऊ की तेहरवीं के दिन हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़कर आत्महत्या की कोशिश की थी।
कोतवाली छिबरामऊ के गांव तुलसीपुर निवासी कृष्ण कुमार उर्फ पिंकी का 17 वर्ष का पुत्र सत्यम सिंह हीरालाल वीएन इंटर कॉलेज मेंं कक्षा 11 में पढ़ता था। कुछ दिन पहले सत्यम के ताऊ हरिगुरूदेव की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। तेरहवींं के दिन सत्यम ने हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़कर आत्महत्या करने जा रहा था। परिजनों व गांव के लोगों ने किसी तहर सत्यम को समझाकर पोल से नीचे उतरा लिया था। उसके बाद से सत्यम परेशान रह रहा था। बुधवार की रात को सत्यम घर से खाना खाने के बाद बाहर निकल गया।
खेत में नलकूप लगा और पास में कमरा बना हुआ है। परिजनों ने समझा सत्यम नलकूप के पास बने कमरे में सोने चला गया। गुरुवार की सुबह महिलाएं बाग में शौच करने गईं तो उन्होंने सत्यम को आम के पेड़ पर फंदे से लटके देखा। महिलाओं के चीखने पर आसपास खेत में काम कर रहे ग्रामीण आ गए। सूचना पर पिता कृष्ण कुमार सहित परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
परिजनों ने शव को फंदे से उतार लिया। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से छात्र के आत्महत्या करने के कारण के संबंध में जानकारी की। सत्यम की दो बहनें अंशी व हिमांशी और मां का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। उसका बड़ा भाई फरीदाबाद हवाई अड्डे पर संविदा पर नौकरी करता है। कोतवाल अजय अवस्थी ने बताया कि छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। जांच की जा रही है।