{"_id":"5c8bf0d6bdec221452749ea7","slug":"111552675030-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताली संविदाकर्मियों ने मशीन रूम में जड़े ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताली संविदाकर्मियों ने मशीन रूम में जड़े ताले
विज्ञापन
सौरिख(कन्नौज)। विद्युत विभाग में कार्यरत संविदा कर्मचारियों को पांच माह से मानदेय नहीं मिला है। मानदेय की मांग को लेकर संविदाकर्मियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करते हुए मशीन रूम में ताला जड़ दिया।
कस्बे के उपबिजलीघर पर संविदा पर तैनात एसएसओ को पांच माह से और लाइनमैन को तीन माह से मानदेय नहीं मिला है। संविदाकर्मियों का कहना है कि होली का त्योहार नजदीक है। मानदेय न मिलने से वह लोग आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। कई बार मानदेय दिलाने की मांग करने के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। इससे आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा करते हुए मशीन रूम में ताला जड़ दिया।
संविदाकर्मी राजेश यादव, हरिओम, अमित, वेदराम, उदयप्रताप, अरविंद, शैलेष, अवधेश कुमार, अजय कुमार, मुकेश दुबे व अवधेश कुमार आदि ने विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। इस संबंध में जेई संतकुमार ने बताया कि त्योहार से पहले ही मानदेय दिलाने का प्रयास कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिचौलियों के द्वारा दिए जाने वाले मानदेय की व्यवस्था को खत्म करवाया जाएगा। इससे कि कर्मचारियों को पूरा मानदेय मिल सके। उन्होंने बताया कि संविदाकर्मियों की समस्या और हड़ताल से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
हड़ताली संविदाकर्मियों ने मशीन रूम में जड़े ताले
पांच माह से विद्युत विभाग के संविदाकर्मियों को नहीं मिला मानदेय