फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   जिले को ‘सौभाग्य’ घोषित करने की तैयारी

जिले को ‘सौभाग्य’ घोषित करने की तैयारी

Thu, 29 Nov 2018 12:05 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
जिले को ‘सौभाग्य’ घोषित करने की तैयारी

विज्ञापन
कन्नौज। जिले में चल रही प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना (सौभाग्य) के तहत लक्ष्य को 30 नवंबर से पहले पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। संभावना है कि 30 नवंबर को जिला 100 फीसदी विद्युतीकरण (इच्छुक) वाले जिलों में शामिल हो जाएगा। फिलहाल अभी तक विभाग 1.2 लाख के लक्ष्य के सापेक्ष 67 हजार 813 परिवारों को नि:शुल्क बिजली कनेक्शन दे चुका है। इस दौरान कई लोग ऐसे भी सामने आए हैं जिन्होंने नि:शुल्क कनेक्शन लेने से ही मना कर दिया।

जिले में सौभाग्य योजना 11 अक्तूबर 2017 से चालू की गई। पहले तो इस योजना में बीपीएल सूची के लोगों को नि:शुल्क कनेक्शन और इनसे अलग श्रेणी के लोगों को 50 रुपये प्रति माह की 10 किस्तों पर कनेक्शन दिया गया। बाद में शासन ने सभी के लिए सौभाग्य योजना का कनेक्शन नि:शुल्क कर दिया। गांव-गांव कैंप लगा कर कनेक्शन देने का काम किया गया। सरकार की योजना के अनुसार, गांव के प्रत्येक घर में बिजली का कनेक्शन अनिवार्य कर दिया गया। विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने योजना को सफल बनाने का पूरा प्रयास किया। तब कहीं 67 हजार 813 लोगों को कनेक्शन दिया जा सका। विभाग का मामना है कि जो लोग कनेक्शन नहीं ले रहे हैं, वह बेहद गरीब हैं। उन्हें डर है कि यदि कनेक्शन ले लिया तो बिल कैसे चुकाएंगे। यही वजह है कि वह कनेक्शन लेने से ही इंकार कर रहे हैं। ऐसे लोग जिस भी ग्राम पंचायत में सामने आए हैं वहां के ग्राम प्रधानों ने इस बारे में एक्सईएन को लिख कर दे दिया है।
विज्ञापन



जिले के 8-10 घरों वाली बस्तियों जहां बिजली की लाइन का निर्माण कराना संभव नहीं है, ऐसी बस्तियों में सौभाग्य योजना के तहत बिजली पहुंचाई जाएगी। मजरों में रोशनी पहुंचाने के लिए सौर उर्जा पैनल लगाया जाएगा। इसमें गरीब परिवारों में 200 वाट का सोलर पैनल, बैट्री, एलईडी बल्ब, एक पंखा, मोबाइल चार्जर लगाया जाएगा। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी एसके वर्मा ने अधीक्षण अभियंता को पत्र भेज कर ऐसे मजरे खोजने के आदेश दिए है। जहां इस को लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



सौभाग्य योजना के तहत 67 हजार से अधिक लोगों को बिजली का कनेक्शन दिया जा चुका है। इसके बाद भी 35 हजार से अधिक लोग कनेक्शन से वंचित है। इन्होंने या तो कनेक्शन लिया नहीं या इनके पास कोई कनेक्शन देने नहीं पहुंचा है। इस कारण 67 पीसदी ही लोग कनेक्शन ले सके है। जब 35 फीसदी से अधिक लोग इस योजना से अभी भी वंचित है।


सौभाग्य योजना के तहत अब बिजली विभाग उन घरों को कनेक्शन देने का प्रयास कर रहा है जो किसी कारण के चलते कनेक्शन से वंचित रह गए है। ऐसे घरों के परिवारों को टोल फ्री नंबर 1912 या 9415124139 पर फोन करने पर निशुल्क कनेक्शन दिया जाएगा। अधीक्षण अभियंता जीपी यादव ने छिबरामऊ व कन्नौज के अधिशाषी अभियंता को निर्देश दिए है कि वह इस का प्रचार-प्रसार करें। इसके अलावा मोबाइल नंबर एक्सईएन शादाब अहमद 9415909701, रवींद्र कुमार 8004933060, अधीक्षण अभियंता जीपी यादव 8004933075, मेसर्स अशोका बिल्डकॉम के मोबाइल नंबर 6390008412 पर फोन कर कनेक्शन ले सकते है।



बिजली विभाग की गांव-गांव जा कर बिल जमा करने व मौके पर कनेक्शन देने के लिए चलाई जा रही मोबाइल वैन ठेका समाप्त हो जाने के कारण खड़ी हो गई है। यह वैन न तो गांव में जा रही है न ही किसी को कनेक्शन दे रही है। इसका भी असर विभाग पर पड़ा है। अधीक्षण अभियंता की माने तो ठेका उठने के बाद इसे दोबारा गांव के लिए रवाना किया जाएगा।



जिले को ‘सौभाग्य’ घोषित करने की तैयारी
102000 परिवारों को बिजली कनेक्शन देने तय किया गया था लक्ष्य
क्रासर
67813 घरों को अब तक मिला चुका है योजना का लाभ
30 नवंबर को जिला संपूर्ण विद्युतीकृत की हो सकती है घोषणा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed