{"_id":"6ad1293e6b3126c1880a2685","slug":"10-bighas-of-maize-crop-ruined-due-to-fake-seeds-kannauj-news-c-214-1-knj1006-157826-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: नकली बीज से बर्बाद हुई 10 बीघा मक्का की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: नकली बीज से बर्बाद हुई 10 बीघा मक्का की फसल
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में नकली बीज का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। छिबरामऊ क्षेत्र के रजलामऊ निवासी किसान ने बीज भंडार दुकानदार पर नकली बीज बेचने का आरोप लगाया है।
गुरुवार को कलक्ट्रेट परिसर में भाकियू बलराज गुट के पदाधिकारियों ने अतिरिक्त एसडीएम केसरी नंदन तिवारी को ज्ञापन सौंपा। बताया कि किसान गोविंद ने 10 बीघा खेत की बोआई के लिए न्यू शाक्य बीज भंडार से बीज खरीदा था। पहली बार दिया गया, बीज बोने पर उगा ही नहीं। इसके बाद दुकानदार ने एक कंपनी के मक्के का बीज दिया। बीज को बोने पर फसल तो तैयार हुई, लेकिन किसी भी भुट्टे में दाना नहीं आया। किसान ने इसकी शिकायत दुकानदार से की तो उसने एक खाद देकर कहा कि इसे यूरिया में मिलाकर डाल देने से मक्का में दाना आ जाएगा। किसान ने जब वह खाद खेत में डाली तो पूरी फसल में लगे भुट्टे जल गए। इससे किसान की 10 बीघा फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। जब किसान ने दोबारा दुकानदार से शिकायत की तो दुकानदार ने कहा कि जितने रुपये का बीज का नुकसान हुआ है, वह वापस दे देगा। किसान ने कहा कि 10 बीघा खेत की मेहनत और नुकसान की भरपाई कौन करेगा। भाकियू बलराज गुट के पदाधिकारियों ने ने जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। यूनियन ने मांग की कि बीज भंडार का लाइसेंस निरस्त किया जाए और फर्जी बीज को जिले में बैन किया जाए। चेतावनी दी कि यदि सात दिन के अंदर कार्रवाई नहीं हुई तो तहसील छिबरामऊ परिसर में विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान सौरभ यादव, अतुल कुमार, वैभव, शियाराम, राजीव सहित कई किसान मौजूद रहे।