फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Yuwati blackmale father account arise 1.40 lack rupees

युवती को ब्लैकमेल कर पिता के खाते से निकाले एक लाख चालीस हजार, साइबर क्राइम पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

Thu, 21 Jan 2021 10:10 PM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Thu, 21 Jan 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
Yuwati blackmale father account arise 1.40 lack rupees
ठगों ने की ऑनलाइन शॉपिंग - फोटो : demo pic
युवती से दोस्ती के नाम पर ब्लैकमेलिंग करते हुए युवक ने उसके पिता के खाते की जानकारी लेकर एक लाख चालीस हजार रुपये निकाल लिए। मेेसेज देखकर युवती के पिता घबरा गए। युवती से जानकारी के बाद पिता ने ललितपुर कोतवाली में मामला दर्ज कराया। साइबर क्राइम टीम ने पड़ताल के दौरान ललितपुर से ही आरोपी को पकड़ लिया। ललितपुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। आरोपी कानपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन


ललितपुर जिले में रहने वाली एक युवती की कानपुर के थाना नौबस्ता के यशोदा नगर निवासी उत्कर्ष उपाध्याय से फेसबुक से दोस्ती हुई थी। दोस्ती के बाद वह युवती को ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठने लगा। कुछ दिन पहले उसने युवती से एक लाख रुपये मांगे। इतनी बड़ी रकम उसके पास न होने की कहकर युवती ने मना कर दिया। इसके बाद युवक ने युवती को दोस्ती के नाम पर ब्लैकमेल कर उसके पिता के खाते की जानकारी मांगी। युवती से क्रेडिट कार्ड व ओटीपी नंबर पूछकर खाते से एक लाख चालीस हजार रुपये निकाल लिए। रुपये निकलने का मेसेज देखकर युवती के पिता घबरा गए। युवती से जानकारी मिलने के बाद पिता ने ललितपुर कोतवाली में मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन


साइबर क्राइम टीम के नोडल अधिकार व एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी ने प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह व एसआई राहुल सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने पड़ताल के दौरान आरोपी को ललितपुर से पकड़ लिया। आरोपी को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। टीम में सैयर अबुल हसन, अमन कटियार, रोहित कुमार चौरसिया व मनोज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed