फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Yuvraj and Babita hoisted the flag in archery

Jhansi News: तीरंदाजी में युवराज और बबीता ने लहराया परचम

Tue, 30 Sep 2025 01:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Yuvraj and Babita hoisted the flag in archery
ललितपुर। नेहरू महाविद्यालय में सोमवार को आयोजित बुंदेलखंड विश्वविद्यालयीय तीरंदाजी प्रतियोगिता छात्र वर्ग में युवराज शर्मा और छात्रा वर्ग में बबीता कुशवाहा अव्वल रहीं। विजेताओं को प्रबंध समिति उपाध्यक्ष व प्राचार्य ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष विलास पटैरिया ने कहा कि तीरंदाजी प्रतियोगिता प्रशिक्षार्थियों की एकाग्रता बनाने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि धैर्य, लक्ष्य व चुनौतीपूर्ण स्थितियों में कैसे शांत रहा जा सकता है, तीरंदाजी के प्रशिक्षण से इसकी सीख मिलती है। प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश शास्त्री ने कहा कि तीरंदाजी प्रतियोगिता युद्ध कौशल की प्राचीन परंपरा रही है।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय महरौनी के क्रीड़ाधिकारी डाॅ. जितेंद्र विक्रम वेद ने कहा कि खेल के प्रति समर्पण के साथ निष्पक्षता, न्याय और हार-जीत दोनों को समान भाव से ग्रहण करना आवश्यक है। पर्यवेक्षक के रूप में अभिषेक कुमार, सुनील राजपूत, ऋषि राज, अभिषेक यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजक अनिल सूर्यवंशी ने बताया कि तीरंदाजी प्रतियोगिता में नेहरू महाविद्यालय, भगवान आदिनाथ महर्रा, पहलवान गुरुदीन महिला महाविद्यालय, केपीएस महाविद्यालय ककरुआ, केशवदेव महाविद्यालय उरई जालौन आदि ने प्रतिभाग किया। इस दौरान जुनैद रजा, प्रो. आशा साहू, हिमांश धर द्विवेदी, जितेंद्र कुमार, अनीता, डाॅ. सुभाष जैन, डाॅ. संजीव कुमार, डाॅ. राजेश तिवारी, श्वेता आनंद, डाॅ. दीपक पाठक, डाॅ. प्रीति सिरौठिया, डाॅ. रामकुमार रिछारिया, फहीम बख्श आदि मौजूद रहे। संचालन डाॅ. सुधाकर उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000
ये रहा परिणाम
तीरदांजी में छात्र वर्ग में युवराज शर्मा भगवान आदिनाथ कालेज महर्रा प्रथम, मोहन सिंह नेहरू महाविद्यालय द्वितीय, अंशुल कुशवाहा केशवदेव तिवारी महाविद्यालय गोहन जालौन तृतीय स्थान एवं नेहरू महाविद्यालय के सौरभ ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। वहीं नेहरू महाविद्यालय के नरेश को प्रतीक्षा सूची में रखा गया। छात्रा वर्ग में नेहरू महाविद्यालय की बबीता कुशवाहा प्रथम, भगवान आदिनाथ कालेज महर्रा की खुशबू वर्मा द्वितीय, नेमवि की आराधना तृतीय व दीपिका ने चतुर्थ स्थान हासिल किया।

00000000000000
खोखो जूनियर व सीनियर वर्ग में किसान इंटर कॉलेज की टीम अव्वल
बिरधा। किसान इंटर कॉलेज में सोमवार को जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता हुई, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। बालिका एवं बालक सीनियर और जूनियर वर्ग में किसान इंटर कॉलेज की टीम विजेता रही। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ललितपुर एवं जिला परिषद इंटर कॉलेज पाली उप विजेता रही। बालिका सब जूनियर में नगरपालिका बालिका इंंटर कॉलेज ललितपुर की टीम विजेता रही। निर्णायक मंडल में अबरारुद्दीन, राकेश कुशवाहा, अमरजीत, सुरभि राजा, शैलेंद्र जैन, खुशबू यादव, वंदना रहीं। प्रधानाचार्य डॉ केपी सिंह बुंदेला ने कहा कि खेल में एक टीम की जीत होती तो दूसरी टीम को हार का सामना करना पड़ता है। हारने वाली टीम निराश न हो, वह मेहनत करे तो आगे उसे भी जीत हासिल होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed