फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   yuvak ka sav mila

तीन दिन से लापता युवक का शव मिला

Mon, 18 Jul 2022 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
yuvak ka sav mila
झांसी। घर से गुस्सा होकर निकले एक युवक का शव तीन दिन बाद मिला। ट्रक की टक्कर लगने से युवक की मौत हुई थी। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

रक्सा थाना इलाके के ग्राम पठारी निवासी लक्ष्मण का पुत्र आशीष रायकवार (22) शुरुआत से ही क्रोधी स्वभाव का था। बृहस्पतिवार की रात तकरीबन बारह बजे वह घर से बाइक लेकर निकला, इस पर मां ने उसे रोका, परंतु वह नहीं माना। पिता लक्ष्मण रोकने के लिए उसकी गाड़ी के सामने आ गए तो उसने कहा कि सामने से हट जाओ वरना गाड़ी चढ़ा दूंगा। इस पर पिता दूर हो गया। इसके बाद से युवक का पता नहीं चला। खोजबीन करने पर महाराजपुर - वनगुवां रोड पर उसकी बाइक पड़ी मिली। लेकिन, युवक का पता नहीं चला। तलाश करते परिजन बिजौली चौकी पहुंचे। यहां पुलिस ने उसकी फोटो दिखाई। पुलिस ने बताया कि ट्रक की टक्कर से युवक की मौत हुई है। यहां से परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed