फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two groups clash over a land dispute; four injured, including a former village head.

Jhansi News: जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़े, पूर्व प्रधान समेत चार घायल

Mon, 21 Sep 2026 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Two groups clash over a land dispute; four injured, including a former village head.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बंगरा। उल्दन थाना क्षेत्र के ग्राम बगरौनी में रविवार दोपहर जमीन के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ने पर दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।


जानकारी के अनुसार, जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। बताया जा रहा है कि मामले को लेकर दोनों पक्ष एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को शिकायतें भी कर चुके थे। रविवार दोपहर करीब 12 बजे विवाद ने अचानक तूल पकड़ लिया और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन

घटना में एक पक्ष की मायादेवी (68), रघुवीर सिंह यादव (70) और इंद्रपाल सिंह (68) घायल हुए हैं। जबकि, दूसरे पक्ष के पूर्व प्रधान राजेश यादव भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बंगरा सीएचसी अधीक्षक डॉ. केके राजपूत ने बताया कि चारों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed