फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Yuli said goodbye to Jhansi police after being together for 11 years

Jhansi News: 11 साल साथ निभाने के बाद यूली ने झांसी पुलिस को कहा अलविदा

Thu, 31 Aug 2023 12:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Yuli said goodbye to Jhansi police after being together for 11 years
- 40 से अधिक मामलों के खुलासे में निभाई थी अहम भूमिका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। पिछले 11 साल से झांसी पुलिस का साथ निभा रही रानी उर्फ यूली की बुधवार को मौत हो गई। एक दशक से अधिक समय से झांसी पुलिस के साथ जुड़ी रहने वाली यूली ने पुलिस की 40 से अधिक मामलों में खुलासे में अहम भूमिका निभाई। पिछले साल ही उसके साथी लूसी ने दम तोड़ दिया था। इसके बाद से वह बीमार रहने लगी। कुछ दिनों पहले उसे इलाज के लिए मथुरा स्थित वैटनरी कॉलेज भेजा गया था। वहां उसकी मौत हो गई।
यूली झांसी पुलिस के पास आखिरी प्रशिक्षित श्वान था। दरअसल, रानी झांसी पुलिस के डॉग स्क्वायड की सबसे पुरानी सदस्य थी। पुलिस महकमे के दस्तावेजों में वह यूली नाम से पंजीकृत थी। जर्मन शेफर्ड नस्ल के कुत्ते को पुलिस महकमे के लोग प्यार से रानी बुलाते थे। यूली उच्च प्रशिक्षण प्राप्त़ थी। पुलिस अफसरों के मुताबिक वर्ष 2009 में पैदाइश के बाद उसे ग्वालियर स्थित राष्ट्रीय श्वान प्रशिक्षण केंद्र भेज दिया गया। उसने नौ माह तक मानव गंध पहचानने की सबसे कठिन ट्रेनिंग हासिल की। इसके बाद वर्ष 2012 को यूली ने झांसी पुलिस को ज्वाइन किया। अपनी तैनाती के बाद से यूली ने कई अहम सुराग खोजने में पुलिस की मदद की। इसी दौरान उसे अपने दोस्त लूसी की भी खूब मदद मिली। करीब आठ साल दोनों साथ रहे। पिछले साल जून माह में लूसी की बीमारी के बाद मौत हो गई। उसकी मौत के बाद से यूली अकेलेपन का शिकार हो गई। उसने खाना-पीना भी छोड़ दिया था।
विज्ञापन

डॉग हैंडलर ने यूली को सामान्य करने की तमाम कोशिश की लेकिन यूली सामान्य नहीं हुई। वह काफी कमजोर हो गई थी। कुछ दिनों पहले तबीयत खराब होने पर उसे मथुरा ले जाया गया। वहां उसकी मौत हो गई। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed