फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Youth who went fishing with friends died due to drowning in Dongri Dam

Jhansi News: दोस्तों संग मछली पकड़ने गए युवक की डोंगरी डैम में डूबने से मौत

Mon, 10 Jul 2023 11:58 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Youth who went fishing with friends died due to drowning in Dongri Dam
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। दोस्तों संग मछली पकड़ने गए युवक की डोंगरी डैम में डूबने से मौत हो गई। वह अपने पांच दोस्तों संग रविवार दोपहर डैम में मछली मारने पहुंचा था लेकिन, फिसलकर डैम में जा गिरा। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोगों की मदद से दोस्तों ने उसका शव बाहर निकाला। तब तक बबीना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं, परिजन युवक की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। घटना के बाद से उसके दो दोस्तों का पता नहीं चला। उधर, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
प्रेमनगर के रेलवे कॉलोनी निवासी सिद्धार्थ उर्फ कुन्नू (19) पुत्र मनोज रायकवार प्राइवेट काम करता था। परिजनों के मुताबिक रविवार दोपहर सिद्धार्थ को उसके दोस्त किशन रायकवार, राहुल, हरगोविंद, सोनू और संदीप घर से बुलाकर ले गए। यह सभी लोग सफा चमरौआ के पास स्थित डोंगरी डैम में मछली पकड़ने पहुंचे। सभी अलग-अलग जगह बैठकर मछली पकड़ रहे थे। सिद्धार्थ बांध के दाहिनी ओर बैठा था। अचानक सिद्धार्थ फिसलकर बांध के अंदर जा गिरा। यह देख वहां मौजूद गार्ड समेत अन्य लोग शोर मचाने लगे। चीख-पुकार मचने पर उसके दोस्त भी पहुंचे। बाहर ही सिद्धार्थ की चप्पल और मछली पकड़ने का कांटा पड़ा था। उन लोगों ने सिद्धार्थ को बाहर निकाला। पत्थर के अंदर उसका एक पैर फंसा था लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। बबीना इंस्पेक्टर रणविजय सिंह का कहना है कि परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन



अच्छा तैराक था सिद्धार्थ

मामा अमित रायकवार के मुताबिक सिद्धार्थ अच्छा तैराक था। उसकी लंबाई करीब 5 फीट थी। ऐसे में वह महज चार फुट पानी में डूब कर नहीं मर सकता। घटना के बाद दो दोस्त वहां से भाग निकले। रात तक वह वापस लौटकर नहीं आए। परिजनों ने बबीना थाने पहुंचकर तहरीर देने की बात कही है। उन लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है। सिद्धार्थ तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके पिता मनोज की करीब 6 माह पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। बेटे की मौत से मां शशि का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed