{"_id":"664fca74bc5b6456c70aee54","slug":"youth-traveling-in-barauni-mail-dies-after-falling-from-train-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-320700-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बरौनी मेल में सवार युवक की ट्रेन से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बरौनी मेल में सवार युवक की ट्रेन से गिरकर मौत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। चिरगांव के सेमरी गांव के पास बरौनी मेल में सवार युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। वह परिवार के साथ बिहार जा रहा था। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
बिहार के गोपालगंज जिले के भूसाव गांव का रहने वाला रोहित शाह (30) पुत्र कृष्णानंद गोवा में रहकर बेल्डिंग का काम करता था। 21 मई को पत्नी सीमा एवं दो बच्चों के साथ वह गांव जाने के लिए निकला। झांसी से बरौनी मेल के जनरल कोच में सवार हो गया था। ट्रेन जब चिरगांव के सेमरी गांव के पास पहुंची, तब गेट पर खड़ा रोहित लड़खड़ाकर ट्रेन से नीचे गिर गया। उसमें सवार यात्रियों ने शोर मचाया। उसकी पत्नी सीमा बच्चों को लेकर ट्रेन से उतर गई। चिरगांव पुलिस ने शव बरामद कर लिया। सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी बृहस्पतिवार को यहां पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि रोहित के बड़े भाई अर्जुन की ट्रेन से गिरने से ही मौत हो चुकी। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।