{"_id":"6aa0ff6ca39cc1108e0a498d","slug":"jhansi-no-trace-found-of-the-two-brothers-missing-after-their-boat-capsized-in-the-betwa-river-even-after-30-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: बेतवा में नाव पलटने से लापता दोनों भाइयों का 30 घंटे बाद भी सुराग नहीं, रेस्क्यू अभियान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: बेतवा में नाव पलटने से लापता दोनों भाइयों का 30 घंटे बाद भी सुराग नहीं, रेस्क्यू अभियान जारी
Wed, 09 Sep 2026 12:10 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:10 PM IST
सार
दोनों भाइयों के नदी में लापता होने से परिवार में मातम पसरा है और परिजन उनके सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन
महेंद्र और मनीष फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
विस्तार
बरुआसागर के कटरा मोहल्ला निवासी सगे भाई महेंद्र रैकवार (27) और मनीष (20) के बेतवा नदी में लापता होने के बाद बुधवार सुबह से रेस्क्यू अभियान जारी है। करीब 30 घंटे बीत चुके हैं लेकिन अभी तक दोनों का पता नहीं चल सका।
मंगलवार सुबह करीब सात बजे दोनों भाई नोटघाट पुल के पास बेतवा नदी में मछली पकड़ने गए थे, तभी तेज बहाव के बीच उनकी नाव पलट गई। नाव पलटने से दोनों नदी में समा गए और सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उनकी तलाश शुरू कराई। बुधवार सुबह रेस्क्यू टीम ने नदी में अभियान चलाकर काफी देर तक दोनों भाइयों को तलाशा, लेकिन अभी तक उनका कोई पता नहीं चल सका है। नदी का तेज बहाव और गहराई रेस्क्यू टीम के लिए चुनौती बनी हुई है, इसके बावजूद दोनों की तलाश लगातार की जा रही है।
इधर, दोनों भाइयों के नदी में लापता होने से परिवार में मातम पसरा है और परिजन उनके सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। सीओ टहरौली रक्षपाल सिंह का कहना है एसडीआरएफ टीम भी उनकी तलाश में जुटी है। नोटघाट पर जाल भी लगाया गया है।