{"_id":"6a9fb96a54f3a9a8b705376e","slug":"boat-capsizes-in-betwa-river-near-notghat-bridge-two-brothers-missing-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: नोटघाट पुल के पास बेतवा नदी में नाव पलटी, दो सगे भाई लापता, मछली पकड़ रहे थे दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: नोटघाट पुल के पास बेतवा नदी में नाव पलटी, दो सगे भाई लापता, मछली पकड़ रहे थे दोनों
Tue, 08 Sep 2026 12:59 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:59 PM IST
सार
जानकारी के मुताबिक, नदी का बहाव तेज होने के बावजूद दोनों नदी में उतरकर मछली पकड़ रहे थे, तभी नोटघाट पुल के पास नाव पलट गई। नाव पलटते ही दोनों नदी में जा समाए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी के बरुआ सागर के कटरा मोहल्ला निवासी दो सगे भाई मंगलवार दोपहर बेतवा नदी में नाव पलटने से लापता हो गए। मनीष (26) और राज (20), पुत्र राजू, दोनों मछली पकड़ने का काम करते हैं और मंगलवार दोपहर नदी में गए थे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, नदी का बहाव तेज होने के बावजूद दोनों नदी में उतरकर मछली पकड़ रहे थे, तभी नोटघाट पुल के पास नाव पलट गई। नाव पलटते ही दोनों नदी में जा समाए, जिससे मौके पर आसपास के लोगों में खलबली मच गई।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर बरुआ सागर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों की तलाश शुरू कराई। कई घंटे तक तलाश किए जाने के बावजूद दोनों भाइयों का कोई पता नहीं चल सका, जिससे परिवार में रोना-पीटना मचा है। सीओ टहरौली रक्षपाल सिंह के मुताबिक युवको की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन