फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   youth murder case, fir against eight

युवक की हत्या के मामले में आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 28 Jun 2021 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
youth murder case, fir against eight
युवक की हत्या के मामले में आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

समथर। थाना क्षेत्र के ग्राम लावन में शनिवार को देर रात धारदार हथियार से मारकर की गई युवक की हत्या के मामले में आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसके पिता का कहना है कि राहुल कुशवाहा ही बेटे को घर से बुलाकर ले गया था। कुछ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
ग्राम लावन निवासी वीरेंद्र कुमार ने तहरीर दी है कि 26 जून शनिवार को रात्रि करीब नौ बजे उसके पुत्र निखिल तिवारी (22) को राहुल कुशवाहा अपने साथ घर से बुलाकर ले गया था। जब देर रात तक वह घर नहीं लौटा तो परिवार वालों ने उसकी खोजबीन की । इस दौरान राहुल कुशवाहा के मकान के सामने उसकी मोटरसाइकिल खड़ी मिली । बहुत देर तक राहुल का दरवाजा खटखटाया लेकिन उसका दरवाजा नहीं खुला । तभी राहुल के मकान के पीछे की ओर से आहट सुनकर देखा तो राहुल, देवी दयाल ,हरी शंकर , प्रेम किशोर, कुलदीप उर्फ भोले , शांति, रेखा और मोहन राजपूत निवासी ग्राम वसोबई सभी निखिल को घसीटते खेतों की ओर ले जा रहे थे । जब हम लोगों ने उन्हें टोका तो उन लोगों ने निखिल की हत्या कर दी और शव को खेत में छोड़कर तथा जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए । पुलिस ने धारा 302, 147, 506 एवं 34 आई पी सी के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है ।
विज्ञापन

सीओ मोंठ डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि थाना समथर के ग्राम लावन में निखिल तिवारी की हत्या के आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इसमें सात आरोपी एक ही परिवार के हैं। एक आरोपी थाना समथर के ग्राम वसोवई का रहने बाला है। कुछ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी अन्य की तलाश की जा रही है। किसी को भी नहीं छोड़ा जाएगा। अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की टीम लगाई गई है। टीमें लगातार दबिशें दे रही हैं। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की पकड़ में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed