फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Youth decapitated body found on railway track in jhansi

हत्या या हादसा: युवक की रेलवे ट्रैक पर मिली सिर कटी लाश, हाथ पैर भी गायब; परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Wed, 20 Sep 2023 09:19 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: श्याम जी. Updated Wed, 20 Sep 2023 09:19 PM IST
सार

झांसी में एक युवक का रेलवे ट्रैक पर क्षत विक्षत शव मिला है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। वहीं, पुलिस हादसे की आशंका जता रही है। फिलहाल शव को पोस्टमर्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Youth decapitated body found on railway track in jhansi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चिरगांव थाना क्षेत्र में रामसेनिया मंदिर के पास रेलवे ट्रैक पर बुधवार सुबह खाद कंपनी के गार्ड की सिर कटी लाश बरामद हुई। धड़ के पास ही सिर पड़ा था। शरीर से हाथ-पैर गायब थे। पुलिस का कहना है कि हादसे में युवक की जान चली गई, जबकि युवक के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बरूआसागर के बारेई गांव निवासी महेंद्र यादव (26) पुत्र सुरेश यादव गोरा मछिया स्थित खाद कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड था। मंगलवार शाम करीब 7 बजे बाइक से वह ड्यूटी के लिए निकला। पिता सुरेश ने रात करीब दस बजे उसके सहकर्मी प्रशांत को फोन लगाया, लेकिन तब तक महेंद्र वहां नहीं पहुंचा था। पिता सुरेश ने उसकी तलाश शुरू की। काफी तलाशने के बाद भी महेंद्र का पता नहीं चला। बुधवार सुबह करीब आठ बजे उसका क्षत-विक्षत शव चिरगांव के रामसेनिया मंदिर के पास रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ। 
विज्ञापन


धड़ से सिर अलग पड़ा था। शव का दाहिना हाथ एवं पांव भी गायब थे। थोड़ी दूर पर उसकी बाइक पड़ी थी। वहीं, पर मोबाइल भी टूटा पड़ा था। चिरगांव थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। चिरगांव थाना प्रभारी संतोष अवस्थी का कहना है कि प्रारंभिक छानबीन में दुर्घटना की बात सामने आई है। परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। मामले की छानबीन कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की सही वजह मालूम चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता सुरेश को जैसे ही महेंद्र के शव मिलने की बात मालूम चली वह अचेत हो गए। परिजनों के साथ वह कुछ देर में मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने पुत्र के अपहरण करके हत्या करने का आरोप लगाया है। पिता सुरेश का कहना है कि पांच दिन पहले कुछ लोगों का महेंद्र से विवाद हो गया था। उन लोगों ने जान से मार-डालने की धमकी दी थी। परिजनों के मुताबिक महेंद्र की अप्रैल माह में सगाई हो चुकी। नंवबर माह में ही उसकी शादी होनी थी। उसकी मौत से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed