फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Young man who came to clean the well died due to drowning

Jhansi News: कुएं की सफाई करने उतरे युवक की डूबने से मौत

Thu, 31 Aug 2023 12:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Young man who came to clean the well died due to drowning
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। नवाबाद के नगरिया मोहल्ले में कुएं की सफाई करने उतरे युवक की डूब जाने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसका शव बाहर निकाला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

नगरिया कॉलोनी निवासी अरविंद पुरी (45) पुत्र रामपुरी कोछा भांवर स्थित एक पेट्रोल पर काम करता था। रक्षाबंधन को देखते हुए उसे छह हजार रुपये पेट्रोल पंप से एडवांस मिला था। इस वजह से वह बुधवार को ड्यूटी नहीं गया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुबह से ही अरविंद ने शराब पी ली। घर से कुछ दूर पर एक पुराना कुआं है। कुआं इन दिनों पूरी तरह से भरा है। दोपहर करीब 11 बजे अरविंद उसकी सफाई करने की बात कहकर उसमें उतर गया। लोगों ने उसे रोका लेकिन, अरविंद नहीं माना। कुएं में उतरने के कुछ देर बाद उसने रस्सी खोलकर डुबकी लगाई। उसे तैरना नहीं आता था। उसे डूबता देख एक युवक ने उसे बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन, उसे बाहर नहीं निकाला जा सका। परेशान लोगों ने पुलिस को बुलाया। पुलिस के पहुंचने पर लोहे का कांटा डाला गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह कुएं से बाहर लाश निकाली जा सकी। उधर, उसकी मौत की खबर घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन रोते बिलखते मौके पर जा पहुंचे। परिवार में पत्नी नीलम समेत बेटी हिमांशी, एवं बेटे हर्ष एवं शिवांशु हैं। नवाबाद इंस्पेक्टर सुधाकर मिश्र के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed