{"_id":"63120943df7703189f545204","slug":"young-man-tried-to-kill-himself-in-jhansi-s-nawabad-area-accusing-his-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, पत्नी व सास-ससुर पर लगाया उत्पीड़न का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, पत्नी व सास-ससुर पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
Fri, 02 Sep 2022 07:16 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 02 Sep 2022 07:16 PM IST
सार
युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसके पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें उसने पत्नी और सास-ससुर पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
झांसी के नवाबाद थाना इलाके में एक युवक ने जहरीला पदार्थ निगलकर जान देने का प्रयास किया। अभी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसके पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें उसने पत्नी और सास-ससुर पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
नवाबाद थाना इलाके के झोकनबाग निवासी तरनजीत सिंह (38) ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन उसे बचा लिया गया। बताया जा रहा है कि आत्महत्या की कोशिश करने से पहले युवक ने एक सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसमें पत्नी और सास-ससुर पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। मामले की शिकायत नवाबाद पुलिस से भी की गई है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन