Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Exhibition of historical monuments held at Jhansi Fort

Jhansi News: झांसी दुर्ग में लगी ऐतिहासिक स्मारकों की प्रदर्शनी

Fri, 20 Nov 2026 02:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Exhibition of historical monuments held at Jhansi Fort
विश्व धरोहर दिवस पर किले में लगी चित्र प्रदर्शनी को&nbs
झांसी। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, झांसी मंडल की ओर से बृहस्पतिवार से 25 नवंबर तक मनाए जा रहे विश्व धरोहर सप्ताह का शुभारंभ बृहस्पतिवार को झांसी दुर्ग के पंचमहल परिसर में किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ भारतीय विश्व धरोहर स्मारकों एवं स्थलों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। बृहस्पतिवार को जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से स्मारकों में प्रवेश निशुल्क रखा गया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की ओर से संरक्षित विश्व धरोहर स्मारकों और ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी प्रदर्शित की गई। आर्मी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। अन्य विद्यालयों से आए विद्यार्थियों और पर्यटकों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की प्रवक्ता डॉ. अंचला पांडेय और विधि एवं न्याय मंत्रालय, झांसी के सेवानिवृत्त संयुक्त सचिव डॉ. बीएल चौधरी, अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. प्रवीण सिंह, उपाधीक्षण पुरातत्वविद समीर दीवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed