Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   In the district, 2.97 lakh children will be administered anti-polio drops.

Jhansi News: जिले में 22 से 2.97 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियोरोधी दवा

Fri, 20 Nov 2026 02:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
In the district, 2.97 lakh children will be administered anti-polio drops.
झांसी। पांच साल तक के सभी बच्चों को पोलियोरोधी की दवा पिलाने के लिए 22 नवंबर से अभियान शुरू होगा। जनपद में 2,97,845 बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। यह जानकारी विकास भवन में हुई बैठक में प्रभारी जिलाधिकारी/ सीडीओ रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रविवार को सभी स्कूलों में तैयार बूथों का शुभारंभ करते हुए बच्चों को पोलियोरोधी की खुराक पिलाई जाएगी। 23 से 27 नवंबर तक छूटे बच्चों को घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। टीम बी 30 नवंबर से एक्टिव होगी और घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाएगी।
विज्ञापन

अभियान के तहत ट्रांजिट बूथ तैनात टीम अधिक सतर्क रहते हुए कार्य करना सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की दवा पीने से वंचित न रहे। उन्होंने निर्माण कार्य स्थल, स्टोन क्रशर पर भी पोलियो टीम की ओर से भ्रमण करते हुए शून्य से पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के निर्देश दिए। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में रैली का आयोजन कर लोगों को पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के लिए जागरूक किया जाए। धर्मगुुरुओं से अपील की कि मंदिरों में आरती के समय और मस्जिदों में नमाज के बाद माइक/ लाउडस्पीकर से क्षेत्र के लोगों को 22 नवंबर को पांच साल तक के बच्चों को पोलियो से बचाव की दवा पिलाने के लिए बूथ पर पहुंचने की अपील करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

816 टीमों का गठन
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रविशंकर ने बताया कि जनपद में 35 ट्रांजिट बूथ बनाए गए हैं। इसके अलावा 1173 बूथ तैयार किए गए हैं। अभियान को सफल बनाने के लिए 816 टीम गठित की गई है। 247 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। माइक्रो प्लान तैयार कर लिया गया है। इस दौरान चंद्रप्रकाश तिवारी, लल्लन महाराज, डॉ. नीति शास्त्री, डॉ. यूएन सिंह, डॉ. रविशंकर, डॉ. विजयश्री शुक्ला, डॉ. अनुराधा, डॉ. जूही मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed