फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Young man dies due to electric shock, sister also gets burnt while trying to save him

Jhansi News: करंट लगने से युवक की मौत, बचाने में बहन भी झुलसी

Wed, 28 Aug 2024 05:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Young man dies due to electric shock, sister also gets burnt while trying to save him
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। बड़ागांव के गोरारी गांव में खेत में काम करते समय युवक करंट की चपेट में आ गया। यह देखकर उसकी बहन बचाने दौड़ी लेकिन उसे भी करंट का तेज झटका लगा। करंट लगने से युवक की मौत हो गई। परिजनों ने पड़ोसी किसान पर लापरवाही का आरोप लगाया है। युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने उसे परिजनों को सौंप दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने लापरवाही के आरोप में पड़ोसी जुगल महराज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
गोरारी गांव निवासी क्षत्रपाल प्रजापति खेती-किसानी करते हैं। उनका पुत्र शशिकांत (21) उनके काम में हाथ बंटाता था। वह आईटीआई कर रहा था। छह बहनों में वह इकलौता था। पिता छत्रपाल के मुताबिक, खेती कम होने से उसने गांव के एक व्यक्ति की खेती की जमीन बटिया पर ली थी। सोमवार को शशिकांत खाद छिड़काव के लिए गया था। खेत में पड़ोसी किसान जुगल महाराज ने खुला बिजली का तार बिछाया था। शशिकांत के पूछने पर जुगल के पुत्र वेद प्रकाश ने करंट न होने की बात कही।
विज्ञापन

यह सुनकर शशिकांत खेत में खाद डालने लगा। उसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। यह देखकर उसकी बहन बसंती ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वह भी झुलस गई। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने शशिकांत को मृत घोषित कर दिया। देर-शाम पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी अनुज गंगवार के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज करके मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
बबीना विधायक भी पहुंचे थाने
इस मामले को लेकर बबीना विधायक राजीव पारीछा भी मंगलवार शाम को अपने दर्जनों समर्थकों संग बड़ागांव थाने जा पहुंचे। बबीना विधायक के थाने पहुंचने की सूचना पर सीओ सदर स्नेहा तिवारी भी वहां पहुंच गईं। विधायक राजीव पारीछा के मुताबिक कार्यकर्ताओं की कुछ समस्याओं को लेकर वह थाने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed