{"_id":"64bb65d6d1e89c18100c3367","slug":"young-man-died-by-consuming-poison-due-to-domestic-dispute-in-jhansi-2023-07-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बहन, अब मैं जीना नहीं चाहता, फोन करके बोला भाई- मैंने जहर खा लिया, कुछ देर में मर जाऊंगा; और फिर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बहन, अब मैं जीना नहीं चाहता, फोन करके बोला भाई- मैंने जहर खा लिया, कुछ देर में मर जाऊंगा; और फिर...
Sat, 22 Jul 2023 01:28 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 22 Jul 2023 01:28 PM IST
सार
झांसी में युवक ने खुदकुशी कर ली। युवक ने जहर खाने के बाद बहन को फोन किया था। उसने कहा था कि अब वह जिंदगी से निराश हो गया। जीने की कोई इच्छा नहीं बची। बहन ने ढांढस बंधाने की कोशिश की तो युवक ने बहन को बताया कि उसने जहर खा लिया है। कुछ देर बाद वह मर जाएगा।
विज्ञापन
राम कैलाश का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झांसी में घरेलू विवाद के चलते एक युवक ने जहर खाकर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि उसकी पत्नी पिछले करीब दो माह से मायके में रह रही थी। इस वजह से युवक काफी परेशान रहता था। बृहस्पतिवार दोपहर उसने अपनी बहन को फोन करके कहा कि वह अब जीना नहीं चाहता। इसके बाद उसने जहर खा लिया।
अचेत हाल में परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। शुक्रवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। मोंठ के बमरौली गांव निवासी राम कैलाश (30) पुत्र गजराज ऑटो चलाता था। बृहस्पतिवार सुबह घर से वह ऑटो लेकर निकला।
दोपहर करीब दो बजे उसने बहन को फोन लगाकर बात की और बोला कि अब वह जिंदगी से निराश हो गया। जीने की कोई इच्छा नहीं बची। बहन ने ढांढस बंधाने की कोशिश की तो राम कैलाश ने बहन को बताया कि उसने जहर खा लिया है। कुछ देर बाद वह मर जाएगा।
विज्ञापन
यह सुनकर उसकी बहन घबरा गई। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कुछ देर बाद वह मोंठ के नेहरू नगर के पास सड़क किनारे ऑटो में बेसुध मिला। परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई।

Trending Videos
परिजनों के मुताबिक राम कैलाश का पत्नी से विवाद चल रहा था। पिछले दो माह से पत्नी तीनों बच्चों काजल (12), शिवा (10), राशि (7) को लेकर मायके में रह रही थी। पत्नी के वापस न लौटने से राम कैलाश परेशान था। थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय के मुताबिक पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।