फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Young man committed suicide after agreeing to a party in Jhansi s month

बदले की आग: जिस युवक से थी रंजिश शाम को उसी संग पार्टी, फिर लगाई फांसी, एक साल पहले पत्नी संग हुई थी ये घटना

Thu, 09 Mar 2023 08:21 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 09 Mar 2023 08:21 PM IST
सार

युवक पार्टी मनाकर करीब दस बजे वापस लौटा और सीधा अपने कमरे में चला गया। इसके कुछ समय बाद कमरे से कुछ गिरने की आवाज आई। परिजनों जाकर देखा तो वह सन्न रह गए।

विज्ञापन
Young man committed suicide after agreeing to a party in Jhansi s month
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

झांसी के मोंठ थाना इलाके में एक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले शाम को युवक ने पार्टी की थी। मृतक के पिता ने गांव के ही एक युवक पर बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। पिता ने बताया कि उनके बेटे का आरोपी युवक से एक साल पहले झगड़ा भी हुआ था। 

विज्ञापन

मोंठ के ग्राम पावई निवासी जितेंद्र अहिरवार का बेटा आशीष अहिरवार उर्फ विक्की (25) होली की शाम गांव के ही एक युवक के साथ कार से पार्टी मनाने गया था। रात तकरीबन दस बजे वह वापस लौटा और सीधा अपने कमरे में चला गया। इसके कुछ समय बाद कमरे से कुछ गिरने की आवाज आई। इस पर परिजन कमरे की ओर भागे। कमरे की कुंडी अंदर से लगी हुई थी। झांककर देखा तो जितेंद्र पंखे के कुंडे के सहारे फंदे पर लटका हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दरवाजा तोड़कर परिजन कमरे में दाखिल हुए और आशीष को नीचे उतारा। उसकी सांसें चल रहीं थीं। इस पर वे उसे चिरगांव अस्पताल लेकर भागे। लेकिन, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पिता ने आरोप लगाया कि बेटे की गांव के एक युवक से रंजिश चल रही है। एक साल पहले युवक का आशीष की पत्नी प्रियंका से झगड़ा हो गया था। युवक ने आशीष और प्रियंका के साथ मारपीट कर दी थी।

विज्ञापन

घर में आकर तोड़फोड़ भी की थी। इसका मुकदमा भी चल रहा है। होली की शाम वही युवक आशीष को अपने साथ पार्टी मनाने कार से ले गया था। इस दौरान युवक ने बेटे से कोई ऐसी बात कही जिसे वह सह नहीं पाया और घर आकर फांसी लगा ली। बता दें कि मृतक की पांच और तीन साल की दो बेटियां व दो साल का बेटा कार्तिक है। घटना के बाद से परिजनों का बुरा हाल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed