फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Young man commits suicide by hanging himself in front of women's police station

Jhansi News: महिला थाने के सामने युवक ने फंदे से लटककर दी जान

Thu, 26 Sep 2024 04:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
Young man commits suicide by hanging himself in front of women's police station
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बुधवार रात महिला थाने के सामने दूसरी पटरी पर लगे गुलमोहर के पेड़ से लटककर युवक ने जान दे दी। थाना परिसर के सामने फंदे पर युवक का शव मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ पुलिस अफसर भी मौके पर पहुंच गए। युवक के जेब में मिले आधार कार्ड के जरिये उसकी शिनाख्त हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे चीरघर में रखवाया है।
फतेहपुर के शाहपुर, जाफराबाद निवासी सुमित कुमार (30) बंगलुरू में प्राइवेट नौकरी करता था। पुलिस के मुताबिक, सुमित बंगलुरू से गांव जा रहा था। दोपहर को झांसी स्टेशन पर उतरने के बाद शाम करीब साढ़े सात बजे इलाइट चौराहे से होता हुआ महिला थाने के पास पहुंचा। यहां गमछे से दूसरी पटरी पर लगे गुलमोहर के पेड़ से फंदा लगाकर लटक गया। कुछ देर बाद उधर से गुजर रहे राहगीरों ने उसके शव को देखकर शोर मचाया। शोर-शराबा सुनकर पुलिसकर्मी भी पहुंच गए।
विज्ञापन

एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह, नवाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह भी आ गए। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। उनके मुताबिक, उसके जेब से मिले आधार कार्ड से युवक की शिनाख्त हुई। उसके परिवार के लोग फतेहपुर में रहते हैं। उसकी शादी हो चुकी लेकिन, बातचीत में मालूम चला कि युवक की परिवार वालों से बनती नहीं थी। वह काफी कम परिवार के संपर्क में रहता था। युवक के सुसाइड की वजह मालूम नहीं चल सकी। परिजनों के आने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
कुछ देर पहले ही लाव-लश्कर संग एसएसपी ने लगाई थी गश्त
जिस जगह से युवक का शव पेड़ से लटका मिला, उसके सामने चंद कदम पर महिला थाना है। करीब पचास मीटर दूर एलआईयू दफ्तर है वहीं, कुछ दूर पर कई पुलिसकर्मियों के क्वार्टर हैं। शाम को अमूमन इस रास्ते का इस्तेमाल पुलिसकर्मी करते हैं। संभावना जताई जा रही कि करीब साढ़े सात बजे युवक ने वहां पहुंचकर फंदा लगाया जबकि करीब इसी समय एसएसपी सुधा सिंह, नवाबाद समेत अन्य पुलिस बल के साथ वहां पैदल गश्त कर रही थीं। ऐसे में यह सवाल उठ रहा कि आखिर भारी पुलिस बल की मौजूदगी में युवक ने थाने के पास सुसाइड कर ली लेकिन वह कैसे किसी की निगाह में नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed