फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Young man brutally beaten in dispute over car collision

Jhansi News: गाड़ी टकराने को लेकर हुए विवाद में युवक को बेरहमी से पीटा

Tue, 30 Jan 2024 02:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Young man brutally beaten in dispute over car collision
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। प्रेमनगर थाना इलाके में गाड़ी टकराने को लेकर हुए विवाद में तीन युवकों ने एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिया नंबर नौ इलाहाबादी मुहल्ला निवासी जहूर हुसैन का बेटा मुहम्मद मुश्ताक हीटर ठीक कराने पुरानी पुलिस चौकी के पास स्थित एक दुकान पर गया हुआ था। इस दरम्यान मुश्ताक की बाइक वहां से गुजर रही एक अन्य गाड़ी से टकरा गई। इस पर बाइक सवार मुश्ताक से उलझ गए। उन्होंने सड़क पर ही उसके साथ बेरहमी से लात-घूंसों से मारपीट कर दी। इसके बाद धमकाते हुए मौके से भाग गए। घटना के दौरान आसपास के दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर भाग गए। बाद में पीड़ित की ओर से घटना की सूचना पुलिस को दी गई। प्रेमनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह राठौर ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपी लोटा, छेसो व एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

0000000
दहेज की खातिर विवाहिता का उत्पीड़न
झांसी। मोंठ के बड़ापुरा निवासी चंद्रशेखर अहिरवार की पत्नी निशा अहिरवार ने महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें ससुरालियों पर दहेज में मोटरसाइकिल की मांग पूरी न करने पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने ग्राम चेलरा निवासी आरोपी पति सत्येंद्र कुमार और ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000
गांजे के साथ दबोचा
झांसी। सदर बाजार थाने की पुलिस ने बरुआसागर की ओर जाने वाली सड़क से एक युवक को दबोचा। तलाशी में उसके पास से दो किलो गांजा बरामद किया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम सदर बाजार निवासी रवि अहिरवार बताया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed