फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   You can change your travel date for just Rs 20, you will not have to cancel your ticket.

Jhansi News: बीस रुपये में बदल सकेंगे यात्रा तिथि, रद्द नहीं करानी पड़ेगी टिकट

Sat, 10 Aug 2024 06:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 06:50 AM IST
विज्ञापन
You can change your travel date for just Rs 20, you will not have to cancel your ticket.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। यदि आप तय तिथि पर यात्रा नहीं कर पा रहे हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। यात्री सिर्फ 20 रुपये देकर यात्रा की तारीख आगे बढ़ा सकते हैं। इससे यात्रियों को टिकट निरस्त कराने पर भारी-भरकम कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा। यह व्यवस्था स्लीपर से लेकर वातानुकूलित श्रेणी के आरक्षित टिकिट पर उपलब्ध है।
रेल मंडल के झांसी रेलवे स्टेशन के पीआरएस काउंटर (पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम) से प्रतिदिन मंडल के कुल आरक्षित टिकट में से 25 प्रतिशत रिजर्वेशन टिकट बुक होते हैं। वहीं, शेष यात्री ई-टिकिट कराने को ही तरजीह दे रहे हैं। ई-टिकिट पर जहां वेटिंग लिस्ट क्लियर न होने पर पूरा पैसा वापस मिलता है, वहीं पीआरएस काउंटर से टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को पेपर टिकिट के कई लाभ मिल रहे हैं। पेपर टिकटधारक यात्रियों को एक और बढ़ा लाभ दिया जा रहा है। इस सुविधा को रेलवे की भाषा में ''''टिकट मॉडिफिकेशन'''' कहा जाता है। यानी आप बिना टिकिट रद्द कराए पहले से आरक्षित टिकिट में संशोधन करा सकते हैं। इसी मॉडिफिकेशन में रेलवे ने तिथि बदलने की सुविधा शुरू कर दी है। इस सुविधा का लाभ यह है कि आपको अब तिथि बदलने के लिए टिकट रद्द कराकर दूसरा टिकट कराने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन

इसके लिए आपको मामूली चार्ज देना पड़ता है, जिसके बाद आपको किसी भी तिथि का टिकिट मिल जाता है।

करंट स्टेट्स पर ही मिलेगा मॉडिफाइड टिकट

यदि आप पहले से ली गई आरक्षित टिकट में ट्रेन और तिथि का संशोधन कराना चाहते हैं तो इसके लिए एक बात ध्यान रखनी होगी। टिकट संशोधन से पहले जिस ट्रेन और तिथि में नया टिकट बनवाना चाहते हैं तो उसमें सीट की उपलब्धता का पता लगा लें। यदि पहले टिकट में कंफर्म सीट थी तो इस बात की गारंटी नहीं है कि आपको नये टिकट पर कंफर्म टिकट मिले। उक्त तिथि और ट्रेन में वर्तमान स्टेटस जो होगा वही दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



टिकिट मॉडिफिकेशन के लिए कुछ नियम निर्धारित हैं। इसके अनुसार ही ट्रेन और तिथि में परिर्वतन किया जाता है। 24 घंटे पहले संशोधन फॉर्म देने पर ही सुविधा दी जाएगी। - मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed