फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   yogi adityanath reached fort of rani of jhansi checked preparations for the pm modi program

पीएम का दौरा: झांसी की रानी के किले में पहुंचे योगी, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

Wed, 17 Nov 2021 05:37 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 17 Nov 2021 05:37 PM IST
सार

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बुंदेलखंड के हर गांव में सन 2022 तक नल से जल पहुंचेगा। 

विज्ञापन
yogi adityanath reached fort of rani of jhansi checked preparations for the pm modi program
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर 19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झांसी आ रहे हैं, वे रानी के किले में भी जाएंगे। इसके बाद किले की तलहटी में स्थित ग्राउंड में सेना द्वारा आयोजित राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व में हिस्सा लेंगे। इस आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ झांसी आए। इस दौरान उन्होंने किले का दौरा किया और आयोजन की तैयारियों के बारे में जाना। 

विज्ञापन


जबकि, इससे पूर्व योगी ने राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व के शुभारंभ के मौके पर कहा कि सभी को राष्ट्रप्रेम को अपना मूल धर्म मानना होगा। इससे भविष्य में भी देश हमारा सुरक्षित बना रहेगा। उन्होंने कहा कि मातृभूमि की खातिर रानी लक्ष्मीबाई ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया था। यह प्रेरणास्पद है। 
विज्ञापन


इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बुंदेलखंड के हर गांव में सन 2022 तक नल से जल पहुंचेगा। किसी जमाने में बुंदेलखंड की पहचान सूखा और पलायन के लिए होती थी, लेकिन अब बुंदेलखंड विकास के रास्ते पर तेजी से बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed