फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   X-ray machine closed in Ayurveda College becomes junk

Jhansi News: आयुर्वेद कॉलेज में बंद एक्सरे मशीन हुई कबाड़

Tue, 11 Feb 2025 03:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 03:04 AM IST
विज्ञापन
X-ray machine closed in Ayurveda College becomes junk

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। आयुर्वेद कॉलेज में 15 साल से कमरे में बंद एक्सरे मशीन अब कबाड़ हो गई है। इस वजह से रोगी जरूरी होने पर निजी सेंटर पर एक्सरे कराते हैं। कॉलेज प्रशासन ने कहा कि शासन को कई बार डिजिटल एक्सरे मशीन के लिए पत्र लिखा गया है। आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज में रोजाना 280-300 रोगी आते हैं। इनमें कई रोगियों के उपचार के लिए एक्सरे कराना जरूरी होता है। यहां एक्सरे मशीन लगी हुई थी। वर्ष 2008-2009 तक एक्सरे होते थे। इसके बाद इस मशीन को कमरे में बंद कर दिया गया। वजह थी रेडियोलॉजिस्ट और तकनीशियन का न होना। एक्सरे मशीन का 15 साल से उपयोग नहीं हुआ है। बताते हैं कि इस कमरे में अन्य कबाड़ का सामान भी रख दिया गया है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. राम कृष्ण राठौर का कहना है कि कॉलेज में एक्सरे मशीन है मगर रेडियोलॉजिस्ट व तकनीशियन नहीं। इसलिए कई साल से एक्सरे मशीन बंद है, जो अब कंडम हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed