{"_id":"5f12099e8ebc3e63ab02b6b8","slug":"wrong-number-sinakht-paisent-jhansi-news-jhs1717836114","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत नंबरों से मरीजों की शिनाख्त में हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलत नंबरों से मरीजों की शिनाख्त में हो रही परेशानी
विज्ञापन
झांसी। कोरोना वायरस की जांच कराने के दौरान लोग गलत फोन नंबर लिखा रहे हैं। इस कारण उनसे बात करने में काफी समस्या हो रही है। इसके अलावा लोग दूसरों का पता भी लिखवा दे रहे हैं। ऐसे में एंबुलेंस गलत पते पर पहुंच जा रही हैं।
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते अब मुहल्ले-मुहल्ले जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीमें जांच कर रही हैं। इस दौरान मुहल्ले के बाहर के भी लोग जांच कराने के लिए आ जा रहे हैं। जांच के दौरान वह गलत पता और मोबाइल नंबर लिखवा दे रहे हैं। यही हाल, जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में जांच कराने आने वाले मरीजों का है। जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव आने पर मरीजों की पहचान में काफी समस्या आ रही है। प्रतिदिन आठ से दस फीसदी ऐसे केस सामने आ रहे हैं, जिनकी पहचान के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।
खातीबाबा के पास रहने वाली एक बैंक कर्मचारी ने जांच के दौरान अपना पता मिशन कंपाउंड लिखवा दिया। जांच रिपोर्ट आने पर महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई। लिखवाए गए पते पर जब एंबुलेंस पहुंची तो पता चला कि महिला यहां रहती ही नहीं है। चूंकि, फोन नंबर सही था, ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनसे संपर्क साधा।
विज्ञापन
आठ वर्षीय एक बालक का सैंपल लेकर कोविड लैब भेजा गया था। बालक ने अपना पता गोविंद चौराहा लिखवा दिया था। बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में बालक पॉजिटिव मिला। फोन नंबर न होने पर उसकी शिनाख्त में काफी परेशानी हो रही है। हालांकि, लगातार प्रसास जारी हैं।