फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Wreaths were laid on 101 statues of great men

महापुरुषों की 101 प्रतिमाओं पर हुआ माल्यार्पण

Sat, 02 Oct 2021 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Wreaths were laid on 101 statues of great men
झांसी। सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण के अभियान में जन सहभागिता तेजी से बढ़ी है। दूसरे ही शुक्रवार को मंडल में कई स्थानों पर लोगों ने बढ़-चढ़कर महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण उनकी जयंती व पुण्य तिथि तक सिमट कर रह गया था। बाकी दिनों में प्रतिमाओं पर धूल चढ़ी देखने को मिलती थी। इस कमी को दूर करने के लिए मंडलायुक्त डा. अजय शंकर पांडेय द्वारा प्रत्येक शुक्रवार को मंडल की सभी प्रतिमाओं पर सुबह 9 से 10 बजे के बीच माल्यार्पण करने के निर्देश जारी किए गए थे। दूसरे शुक्रवार को मंडल की 101 प्रतिमाओं पर माल्यार्पण हुआ। खास बात ये रही कि प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करने के लिए आम लोग पहुंचे, जबकि पहले इसे सरकारी कार्यक्रम माना जा रहा था, लेकिन लोगों के उत्साह से ये मिथक टूट गया।
विज्ञापन

वहीं, मंडलायुक्त ने माल्यार्पण की फोटो वाट्सएप नंबर 9454417501 पर भेजने के निर्देश दिए थे। इससे माना जा रहा था कि प्रतिमाओं पर माल्यार्पण हो रहा है या नहीं, फोटो के जरिये इसकी समीक्षा की जाएगी। जबकि, भेजी गईं फोटो में प्रतिमा स्थल के आसपास की स्थिति देखी गई। राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की प्रतिमा के पास का पत्थर टूटा मिला, चिरगांव में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास गड्ढे पाए गए। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी कमियां मिलीं, जिसे दुरुस्त कराने के संबंधी अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed