{"_id":"623e18411080c10ba81db511","slug":"worshiped-in-temples-after-yogi-became-cm-again-played-holi-jhansi-news-jhs217380965","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी के दोबारा सीएम बनने पर मंदिरों में हुई पूजा, खेली होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी के दोबारा सीएम बनने पर मंदिरों में हुई पूजा, खेली होली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। योगी आदित्यनाथ के दोबारा मुख्यमंत्री बनने से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके अलावा कई संगठनों ने कार्यक्रम आयोजित कर होली खेली। वहीं, लोगों ने टीवी पर शपथ ग्रहण समारोह देखा।
सिंधी तिराहे पर भाजपा जिला मंत्री रोहित गोठनकर के नेतृत्व में छेंकुर महादेव मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभिषेक कर प्रसाद बांटा। साथ ही भगवान शिव से प्रार्थना की कि सरकार के पांच साल के कार्यकाल में प्रदेश और ऊंचाइयों को छुए। इस दौरान रविकांत मिश्रा, वरुण जैन, आशीष अग्रवाल, मनोज साहू, सोनू नामदेव, रंजीत सोनी, कमलेश झा, रवि वर्मा, हर्ष जैन, संजू रायकवार, राजा मलिक, रविंद्र सरस, अनुराग अहिरवार मौजूद रहे। वहीं, बुंदेलखंड सर्व ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में ब्राह्मणों ने योग आदित्यनाथ के दोबारा मुख्यमंत्री बनने की खुशी में होली मनाई। इस दौरान चंद्र कुमार पांडेय, संध्या पांडेय, डॉ. एके व्यास, प्रमोद तिवारी, नवनीत मिश्रा, रत्नेश उपाध्याय, संजय दुबे, अरविंद उपाध्याय मौजूद रहे। ओमशांति नगर की महिलाओं ने थाली और शंख बजाकर नृत्य किया। इसके अलावा जगह-जगह मिठाइयों का भी वितरण किया गया। शिवाजी नगर की हरबाई, रामदयाल, घनश्यामदास, जगदीश, हरीशंकर ने योगी को दोबारा सीएम बनने पर बधाई संदेश भेजा है।