फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   workship to laxmibai

प्रतिमा पर दीप जलाए, फूल चढ़ाए और किया नमन

Mon, 19 Jun 2017 12:04 AM IST
jhansi
jhansi Updated Mon, 19 Jun 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
workship to laxmibai
कारयक्रम - फोटो : amar ujala
रविवार को महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर विभिन्न समाज सेवी संगठनों ने कार्यक्रम आयोजित किए। लोगों ने महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा और चित्र पर फूल चढ़ाए। दीप जलाए और उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि महारानी लक्ष्मीबाई का शौर्य देश भक्ति की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन



रंग बिरंगी रोशनी से सराबोर महारानी लक्ष्मीबाई पार्क में शाम को पुष्पांजलि व दीपांजलि कार्यक्रम हुआ। महापौर किरन वर्मा, जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान, नगर आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया व विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और दीप जलाए। गुलाबी गैंग की नसीम, हाजरा, रोज मैरी, गीता, अनीता सोनी ने लक्ष्मीबाई पार्क में, वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई बलिदान दिवस समारोह समिति के अध्यक्ष अजीत राय की अध्यक्षता में रानी महल स्थित रानी बैठका में दिनेश राय, लक्ष्मी राय, अर्चना दुबे ने दीप जलाए। वक्ताओं ने कहा कि किला में संचालित लाइट एंड साउंड विद्यार्थियों को नि:शुल्क किया जाए। महाराजा अग्रसेन यूथ क्लब (मैक) के प्रवीण सागर अग्रवाल, देवेश अग्रवाल, संजीव श्रृंगीऋषि, सुरेंद्र अग्रवाल ने सिंधी तिराहा पर कार्यक्रम आयोजित कर, संस्कार भारती महानगर के डा. धन्नू लाल गौतम, सुदर्शन शिवहरे, नरेश चंद्र अग्रवाल ने झांसी को स्वच्छ, हरित व प्रदूषण मुक्त रखने के संकल्प के साथ रानी को पुष्पांजलि अर्पित की। भारतीय जनता युवा मोर्चा के क्षेत्रीय कार्यालय में अंकुर दीक्षित, योगेश तिवारी, अमन शर्मा ने, अखिल भारतीय छात्र महासभा के महानगर अध्यक्ष कृष्णा नंद तिवारी, जितेंद्र कुमार, कार्तिकेय शर्मा ने, झांसी आटो रिक्शा यूनियन अध्यक्ष बृजेंद्र कुमार साहू, दया शंकर साहू, बबलू कुशवाहा ने, महारानी लक्ष्मीबाई खेल समिति के अध्यक्ष डा. आर सी अरोरा, डा. डीके ओमर, मजहर अली ने, प्रगति रथ संस्था ने रानी लक्ष्मीबाई पार्क में रानी लक्ष्मीबाई को श्रद्धांजलि अर्पित की। डा. संध्या चौहान, रेनू अल्बर्ट, शिवानी तिवारी आदि ने देश प्रेम व रानी के बलिदान से जुडे़ गीत गाए।
विज्ञापन



बुंदेलखंड विकास सेना के जगमोहन बडौने, त्रिलोक सिंह, बलवीर सिंह कुशवाहा, विजय सक्सेना ने श्री सिद्धेश्वर मंदिर में, प्रजापति समाज के मंदिर में हुकुम सिंह प्रजापति, महेंद्र प्रजापति, ठाकुरदास ने, अग्रवाल युगल विकास संस्थान की ओर से वेद अग्रवाल, प्रवीण सागर अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल, संतोष ने न्यू बस स्टैंड पर शरबत वितरण कर एवं रानी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनका बलिदान दिवस मनाया।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed