फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Work on the pipeline connecting Narayan Bagh tank started

नारायण बाग टंकी को जोड़ने वाली पाइपलाइन का काम शुरू

Sun, 05 Dec 2021 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Work on the pipeline connecting Narayan Bagh tank started
झांसी। उद्यान विभाग की अनुमति मिलने के बाद नारायण बाग में बनी पानी की टंकी को जोड़ने के लिए पाइपलाइन डालने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

अटल मिशन फॉर रिजुवेशन एंड अरबन ट्रांसफार्मेशन (अम्रुत) योजना के अंतर्गत झांसी पेयजल पुनर्गठन योजना फेज-1 में बड़ागांव गेट बाहर क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति के लिए नारायण बाग के गेट पर पानी की टंकी बनाई गई है लेकिन, इस टंकी से पाइपलाइन जोड़ने के लिए उद्यान विभाग की अनुमति आवश्यक थी। जलनिगम के परियोजना प्रबंधक रोहित चौरसिया ने इसके लिए 22 अप्रैल 2021 को उपनिदेशक उद्यान को पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने लिखा था कि नारायण बाग के भीतर पाइपलाइन बिछाने के लिए काटी जाने वाली सड़क को जलनिगम द्वारा रिपेयर कराया जाएगा।
उपनिदेशक ने इस मामले में अनुमति के लिए शासन को पत्र लिख दिया था लेकिन स्वीकृति देने में देर हो रही थी, तो दोबारा पत्र लिखा गया। इसमें 2016-17 के शासनादेश का हवाला दिया गया कि अम्रुत योजना के कार्यों में कोई अवरोध पैदा नहीं करेगा और न ही कोई पैसा संबंधित विभाग को दिया जाएगा। पत्राचार के बाद पाइपलाइन डालने की अनुमति दे दी गई। पाइपलाइन डालने के लिए नारायण बाग रोड पर काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

पार्षद किशोरी प्रसाद रायकवार ने बताया कि काफी लिखा पढ़ी करने के बाद उद्यान विभाग से अनुमति मिली है। उपनिदेशक उद्यान विनय कुमार यादव ने बताया कि शासन से स्वीकृति मिल गई है। बता दें कि अमर उजाला ने इस मुद्दे को लगातार कई बार उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed