फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Work of the first phase of the revamp plan is incomplete, the second is in limbo

Jhansi News: रिवैंप योजना के पहले फेज का काम अधूरा, दूसरा अधर में

Sat, 12 Apr 2025 02:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Work of the first phase of the revamp plan is incomplete, the second is in limbo

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। बिजली सिस्टम के सुधार की योजना रिवैंप के दूसरे चरण का कार्य अब अधर में है। मुख्यालय से कोई दिशा-निर्देश न होने से अधिकारी भी इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। फिलहाल दूसरे चरण का मामला ठंडा पड़ने से प्रस्तावित उपकेंद्रों का कार्य अधर में है।

वहीं, पहले चरण का काम भी पूरा नहीं हो पाया है। दावा है कि अप्रैल के अंत तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। जिले में विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है। प्रथम चरण में विद्युत ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि के अलावा जर्जर बिजली लाइनें, विद्युत पोल को बदला गया है। साथ ही ओवरलोड फीडरों के विभाजन किए गए हैं लेकिन अब दूसरे फ़ेज का कार्य अधर में होने से इस योजना का लाभ उस लेवल पर उपभोक्ताओं को नहीं मिलेगा, जो मिलना चाहिए था। लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों पर तो काम किए गए, लेकिन यदि और उपकेंद्र बन जाते तो ओवरलोड की जो समस्या थी, वह काफी हद तक खत्म हो जाती।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed