फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Women's Hockey Competition: MP Academy gave a crushing defeat to Mumbai, won the match 11-0

महिला हॉकी प्रतियोगिता : एमपी अकादमी ने मुंबई को दी करारी शिकस्त, 11-0 से जीता मैच

Fri, 20 Dec 2024 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Women's Hockey Competition: MP Academy gave a crushing defeat to Mumbai, won the match 11-0
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में चल रही अखिल भारतीय प्राइजमनी महिला हॉकी प्रतियोगिता में तीसरे दिन चार मैच खेले गए। जिसमें कोलकाता, हरियाणा,एमपी अकादमी ग्वालियर विजेता रही। चौथा मैच राजस्थान बनाम यूपी इलेवन के बीच टाई हो गया।

प्रतियोगिता का पहला मैच एनसीओई बिलासपुर बनाम एनसीओई कोलकाता के बीच खेला गया। जिसमें कोलकाता ने 6-1 स्कोर से बिलासपुर को हरा दिया। दूसरा मैच एनसीआर प्रयागराज बनाम एनसीओई सोनीपत हरियाणा के बीच हुआ, जिसमें एनसीओई सोनीपत हरियाणा 2-1 गोल के स्कोर से विजेता रही। तीसरा मैच एमपी अकादमी ग्वालियर बनाम रिपब्लिकन स्पोर्ट्स क्लब मुंबई के बीच हुआ। मैच में एमपी अकादमी ग्वालियर ने विपक्षी टीम का खाता ही नहीं खुलने दिया और दनादन गोल दागते हुए 11-0 गोल के स्कोर से रिपब्लिकन स्पोर्टस क्लब मुंबई को करारी शिकस्त दी। चौथा मैच गुरनूर हॉकी अकादमी राजस्थान बनाम उत्तर प्रदेश इलेवन के बीच हुआ, जो 3-3 गोल के स्कोर के साथ बराबरी पर रहा।
विज्ञापन




प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मैच कल, 21 दिसंबर को खेला जाएगा। जिसमें पहला मैच एनसीओई कोलकाता बनाम उत्तर प्रदेश इलेवन के बीच व दूसरा सेमीफइनल मैच स्पोर्ट्स हॉस्टल राउरकेला बनाम सीओई रांची झारखंड के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस प्रतियोगिता के तीसरे दिन के पहले मैच के मुख्य अतिथि डॉ. हिमाली जैन रहीं व दूसरे मैच में मुख्य अतिथि भारतीय क्रिकेट टीम के मैनेजर एवं रणजी खिलाड़ी अरविंद कपूर रहे। वहीं तीसरे मैच में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वरुण पांडेय व चौथे मैच के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग संघ के कोषाध्यक्ष डॉ. रोहित पांडेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर, परमजीत सिंह, राममिलन, रेखा रावत, संजीव सरावगी, सुनीता तिवारी, राजेश सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed