{"_id":"6042850e8ebc3ec4be1bd7b6","slug":"women-vaccination-in-8-march-jhansi-news-jhs190152344","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ मार्च को महिलाओं को ही लगेगी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ मार्च को महिलाओं को ही लगेगी वैक्सीन
विज्ञापन
झांसी। आठ मार्च 2021 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला अस्पताल, जिला क्षयरोग नियंत्रण इकाई, टीबी अस्पताल, सीएचसी मऊरानीपुर में महिलाओं के लिए कोविड-19 टीकाकरण के विशेष टीकाकरण सत्र का आयोजन किया जाएगा। इन विशेष टीकाकरण सत्रों में टीकाकरण के लिए आने वाली सभी लाभार्थी महिलाएं होंगी। टीकाकर्मी, सत्यापनकर्ता, सुपरवाइजर, चिकित्सक आदि पूरी टीकाकरण टीम महिलाओं की होगी।
बताया गया कि वैक्सीनेशन के लिए आने वाली सभी महिलाओं को अपने साथ अपनी एक फोटो, आधार कार्ड अथवा पैन कार्ड अथवा वोटर आईडी कार्ड साथ में लाना आवश्यक होगा। इसके अलावा गंभीर बीमारी से ग्रसित महिलाओं को अपने साथ चिकित्सक द्वारा जारी प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य होगा। टीकाकरण का समय सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक है। प्रात: नौ से 11 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से पूर्व में पंजीकृत लाभार्थियों का टीकाकरण होगा। इसके बाद सुबह 11 से शाम पांच बजे तक ऑन स्पॉट पंजीकरण कराने वालों में से ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर वैक्सीन लगाई जाएगी।
इनको लगेगी वैक्सीन
- 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं।
- 45 वर्ष से 60 वर्ष के बीच की गंभीर बीमारियों से ग्रसित महिलाएं।
- स्वास्थ्य कर्मचारी।
- फ्रंट लाइन वर्कर।