फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Women should not worry, the commission is there to provide justice

Jhansi News: महिला न करें चिंता, न्याय दिलाने के लिए है आयोग

Wed, 25 Dec 2024 08:18 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2024 08:18 PM IST
विज्ञापन
Women should not worry, the commission is there to provide justice
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना पटेल ने महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को स्थानीय स्तर पर त्वरित न्याय दिलाए जाने को जनसुनवाई का आयोजन किया। जिसमें महिलाओं ने अपनी समस्या को प्रमुखता से रखा।
महिला आयोग की सदस्य ने पीडब्ल्यूडी सर्किट हाउस में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ जनपद की महिलाओं की समस्याओं को एक-एक कर गंभीरतापूर्वक सुना और उपस्थित अधिकारियों से समस्याओं का मौके पर निस्तारण भी कराया। पीड़िताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे चिंता न करें, अब वे अकेली नहीं हैं, उनके साथ राज्य महिला आयोग उनको न्याय दिलाने के लिए खड़ा हुआ है। जनसुनवाई के दौरान कुल 42 शिकायतें प्राप्त हुईं।
विज्ञापन

पीड़ित महिलाओं ने घरेलू हिंसा, शोषण, लैंगिक उत्पीड़न, कार्यस्थल पर भेदभाव आदि शिकायतों को उनके समक्ष रखा गया, जिस पर सदस्य ने संबंधित अधिकारियों को उक्त प्रकरणों में पूरी गंभीरता व निष्पक्षता के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर महिला जिलाध्यक्ष अपना दल विद्या श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव ज्वाला प्रसाद पटेल, प्रदेश महासचिव रामगुलाम श्रीवास, महिला जिलाध्यक्ष बीजेपी लक्ष्मी रावत, उप निदेशक कृषि बसंत कुमार दुबे, जिला प्रोबेशन अधिकारी नंदलाल सिंह, जिला सूचना अधिकारी डीएस दयाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति की प्रेमिका ने घर ले जाकर करवाया बुरा काम : थाना बानपुर के एक गांव निवासी व्यक्ति ने दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि उसकी पुत्री ने जिस लड़के से शादी की थी वह किसी अन्य महिला से प्रेम करता था। आरोप लगाया कि पति आए दिन पुत्री को मारता पीटता था। आरोप लगाया कि उसकी पुत्री 2 अगस्त को हैंडपंप पर पानी भरने गई तभी पति की प्रेमिका उसे एक घर में बुला ले गई जहां दो लोगों ने उसके साथ जबरदस्ती बुरा काम किया। आरोप है कि वह उसे दवा सुंघाकर जंगल में ले गए, जहां वहां भी उसके साथ बुरा काम किया।

सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद

सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद- फोटो : आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं।

सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद

सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद- फोटो : आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed