फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   women hanged to daeth

मानसिक तनाव से परेशान युवती ने दी जान

Fri, 27 Aug 2021 12:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
women hanged to daeth
विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी
विज्ञापन

झांसी। एक विवाहिता ने घर के अंदर साड़ी के फंदे से झूलकर जान दे दी। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे चीरघर भिजवा दिया। पुलिस के मुताबिक उन्नाव गेट, नगरिया का कुआं निवासी देवेंद्र कुशवाहा शटरिंग का काम करता है। घर के भीतर ही उसने दुकान खोल रखी है। परिवार में पत्नी दीप्ति (35) समेत एक लड़का एवं एक लड़की है। पड़ोसियों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच अधिक नहीं पटती थी। रोजाना ही दोनों में किसी न किसी बात को लेकर तकरार होता था। बुधवार को भी दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ। आज दोपहर को देवेंद्र काम के सिलसिले में बाहर गया था। इसी बीच दीप्ति ने भीतरी कमरे में जाकर साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। शाम को वापस लौटने पर दीप्ति को फांसी के फंदे पर लटका देखकर उसकी चीख निकल गई। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी भी वहां जमा हो गए। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने शव को उतारकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक पूछताछ में मालूम चला है कि पति-पत्नी में लगातार अनबन होने की वजह से दीप्ति मानसिक तौर पर परेशान रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed