फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   women death in jhansi medical college

महिला की मौत से मचा हड़कंप, रिपोर्ट निगेटिव होने पर मिली राहत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 08:19 PM IST
विज्ञापन
women death in jhansi medical college
corona - फोटो : demo
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के कोविड आईसीयू में भर्ती चिरगांव की महिला की मौत से हड़कंप मच गया। महिला की मौत से पहले ही कोरोना वायरस की जांच के लिए सैंपल लिया जा चुका था। बाद में रिपोर्ट निगेटिव आने पर सभी ने राहत की सांस ली। चिरगांव निवासी महिला को बुधवार को सांस लेने में तकलीफ होने पर मेडिकल कॉलेज लाया गया था। डॉक्टरों ने परिजनों से महिला की ट्रेवल हिस्ट्री पूछी तो वह बता नहीं सके। इस पर महिला को कोरोना वायरस का संदिग्ध मानते हुए कोविड आईसीयू में भर्ती कर दिया गया। कोरोना वायरस की जांच के लिए महिला का सैंपल लेकर नेफ्रोलॉजी विभाग स्थित कोविड लैब में भेज दिया गया। कुछ देर बाद महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इससे अस्पताल में हड़कंप मच गया। हालांकि, बाद में रिपोर्ट निगेटिव आने पर सभी ने राहत की सांस ली। 12 से अधिक किए क्वारंटीन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को 12 से अधिक लोगों को पैरामेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन किया है। इनमें बरुआसागर, गरिया मार्ग समेत जिले के विभिन्न स्थानों में रहने वाले लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed