Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The drive was conducted twice, yet the poles remained crooked.

Jhansi News: दो बार चला अभियान, खंभे फिर भी टेढ़े ही रहे

Sun, 15 Nov 2026 01:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
The drive was conducted twice, yet the poles remained crooked.
इलाइट के पास स्थित मनु विहार कॉलोनी में मुख्य रास्ते पर खड़ा झुका हुआ खंभा l संवाद
झांसी। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने जर्जर लाइनों और खंभों को दुरुस्त करने के लिए भले ही साल में दो बार अभियान चलाया, लेकिन अब भी शहर और ग्रामीण क्षेत्र में स्थिति ठीक नहीं है। कई स्थानों पर टेढ़े खंभे ठीक नहीं हुए हैं। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

बिजली कंपनी के मुख्यालय द्वारा अनुरक्षण कार्य इसलिए कराया जाता है, ताकि बिजली सकी 11 केवी, 33 केवी की लाइनें और जो खंभे खराब हो गए हैं। झुक या गल गए हैं, उन्हें दुरुस्त किया जाए। लाइनों पर लगी बेलें साफ की जाएं और पेड़ों की टहनियां साफ की जाएं। वर्ष की शुरुआत फरवरी-मार्च में अभियान चला। इसके बाद अक्तूबर-नवंबर में अभियान चला, लेकिन अब भी कई जगह स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। इसको लेकर की गई पड़ताल में कई खामियां सामने आई हैं।
विज्ञापन




स्थान-1
शहर के हृदय स्थल इलाइट के पास मनु विहार कॉलोनी में मुख्य मार्ग पर एक खंभा झुका हुआ है। कभी भी राहगीरों पर गिर सकता है। बड़ी घटना हो सकती है।
स्थान-2
सिविल लाइन इलाके में ही इलाहाबाद बैंक और रेलवे स्टेशन रोड के पास वाली गली में एक खंभा झुका हुआ है। उस पर केबल का वजन है। रास्ते पर गिरने का खतरा मंडराता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थान-3
बड़ागांव क्षेत्र में तारपाठा पुरा ईश्वरदयाल के मकान के पास खंभा इस कदर झुक गया है कि उसने एल का आकार ले लिया है। इस पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा।
स्थान-4
बड़ागांव इलाके में ही रामप्रकाश पटेरिया के मकान के पास खंभा इस तरह से झुक गया है कि अगर कोई भारी वाहन जरा भी टकरा गया तो वह जमींदोज हो सकता है।

वर्जन
अनुरक्षण कार्य के लिए अभियान चलाया गया, लेकिन यह अभी बंद नहीं हुआ है। उन स्थानों की जांच कराएंगे, जहां पर जर्जर या झुके हुए खंभे हैं। उन्हें दुरुस्त कराया जाएगा।
-ज्ञानेंद्र सिंह, मुख्य अभियंता (वितरण)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed