{"_id":"69b9c2e4d3b5234c830b41a4","slug":"womans-marriage-called-off-after-obscene-videos-sent-to-her-fiance-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-758651-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: मंगेतर को अश्लील वीडियो भेज तुड़वा दी युवती की शादी, प्रेमनगर थाने में पीड़िता ने दर्ज कराई प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: मंगेतर को अश्लील वीडियो भेज तुड़वा दी युवती की शादी, प्रेमनगर थाने में पीड़िता ने दर्ज कराई प्राथमिकी
Wed, 18 Mar 2026 02:38 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:38 AM IST
सार
पीड़िता का आरोप है आरोपी से मिलने से मना करने पर उसने उसका अश्लील वीडियो सहेलियों और शिक्षक को भेज दिए। कुछ माह पहले उसकी शादी दूसरी जगह तय हो गई। आरोपी ने उसके मंगेतर को भी वह वीडियो भेज दिया, जिससे उसकी शादी टूट गई।
विज्ञापन
मंगेतर के पास अश्लील वीडियो भेज तुड़वाई शादी।
- फोटो : istock
विस्तार
युवती का अश्लील वीडियो उसके मंगेतर के पास भेजकर युवक ने शादी तुड़वा दी। आरोपी युवक अश्लील वीडियो डिलीट करने के एवज में जेवर एवं पैसों की मांग कर रहा है। पैसा न मिलने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्रेमनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
थाना प्रेमनगर के अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी युवती ने पुलिस को बताया पिछले साल प्रतापगढ़ निवासी प्रवेश कुमार सरोज नामक युवक से उसकी शादी तय हुई थी। शादी तय होने के वह प्रवेश के साथ बाहर गई थी। आरोप है इस दौरान प्रवेश ने धोखे से उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। दहेज मांगने की वजह से उनकी शादी टूट गई।
पीड़िता का आरोप है आरोपी से मिलने से मना करने पर उसने उसका अश्लील वीडियो सहेलियों और शिक्षक को भेज दिए। कुछ माह पहले उसकी शादी दूसरी जगह तय हो गई। आरोपी ने उसके मंगेतर को भी वह वीडियो भेज दिया, जिससे उसकी शादी टूट गई। रमेश ने सोमवार को उसे मिलने के लिए झांसी स्टेशन बुलाया। यहां रमेश ने धमकाते हुए चेक और गहने लाकर देने को कहा। न मिलने पर अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देने की धमकी दी। यह सुनकर वह घबरा गई। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय के मुताबिक आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करके उसकी तलाश की जा रही है।