फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   woman tried to hang herself outside the court

Jhansi News: कचहरी के बाहर महिला ने की फांसी लगाने की कोशिश

Fri, 18 Aug 2023 11:34 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
woman tried to hang herself outside the court
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। शुक्रवार की दोपहर कचहरी के बाहर एक महिला ने दुपट्टे से गला कसकर फांसी लगाने की कोशिश की। इससे वहां हड़कंप मच गया। महिला ने बताया कि परिवार के लोगों ने उसके हिस्से की संपत्ति हड़प ली है। इससे परेशान होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया।

शुक्रवार की दोपहर कचहरी के बाहर वकीलों के बस्तों के इर्दगिर्द रोजाना की तरह खासी भीड़भाड़ जमा थी।
इसी दरम्यान एक वकील के बस्ते के बाहर सड़क पर पुलिया नंबर नौ निवासी महिला संगीता ने दुपट्टे से अपना गला कसकर जान देने की कोशिश कर डाली। यह देख आनन-फानन में वहां मौजूद अधिवक्ताओं ने महिला को रोका। महिला ने बताया कि उसके पति और ससुर की मौत हो चुकी है। ससुर तीन मकान छोड़कर गए थे, लेकिन परिवार के एक सदस्यों ने पूरी संपत्ति हड़प ली। इसका मामला न्यायालय में चल रहा है। अब दो छोटे-छोटे बच्चों के साथ उसके बेघर होने की नौबत आ गई है। महिला ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को न्यायालय आते समय रास्ते में उसके पिता के साथ भी मारपीट की गई। इस पर वहां मौजूद लोगों ने महिला को समझाया। इसके बाद वह शांत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed