फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Woman murdered over dowry demand

दहेज की मांग को लेकर महिला की हत्या

Mon, 07 Mar 2022 01:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 01:02 AM IST
विज्ञापन
Woman murdered over dowry demand
एरच। दहेज में चार पहिया वाहन की मांग को लेकर बहू की हत्या करने का आरोप लगाया गया। इस मामले में महिला के पति, सास और ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के थाना जेरोन अंतर्गत जेरा खास गांव निवासी रामप्रकाश नायक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने अपनी पुत्री सीमा की शादी बीते सात वर्ष पहले थाना एरच के सगोली निवासी उपेन्द्र कुमार नायक के साथ की थी। शादी में दस लाख नकद और गृहस्थी का सभी सामान दिया था लेकिन लड़की के ससुराल वाले दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे। आरोप लगाया कि दहेज में चार पहिया वाहन कार की मांग को लेकर पति के अलावा सास ससुर उसकी पुत्री के साथ मारपीट कर परेशान करते थे। इसकी जानकारी उसकी पुत्री ने कई बार उसको दी। कई बार समझाने के बाद भी ससुराल वाले नहीं माने और उसकी पुत्री के साथ कार की मांग को लेकर आए दिन मारपीट करते रहे। चार मार्च की रात्रि में पति उपेन्द्र कुमार नायक , ससुर आनंद कुमार नायक , सास शशी देेवी ने उसकी पुत्री सीमा की मार कर कमरे के पंखे से लटका दिया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर उपेन्द्र कुमार समेत तीनों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed