फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Woman jumps in Betwa river due to domestic dispute, swimmers saved

महिला ने पुल से नदी मे लगाई छलांग तैराको ने सकुशल बचाया ग्रह कलह से परेशनी के कारण उठाया था यह कदम

Mon, 20 Sep 2021 01:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Woman jumps in Betwa river due to domestic dispute, swimmers saved
फोटो नदी मे छलांग लगाने बाली महिला से जानकारी लेती पुलिस - फोटो : DEHAT
एरच। घरेलू कलह से परेशान होकर के एक महिला ने जान देने के प्रयास से पुल के ऊपर से बेतवा नदी में छलांग लगा दी। इसके बाद नदी में बह रही महिला को तैराकों और महिला सिपाही ने हिम्मत दिखाते हुए सकुशल बचा लिया।
विज्ञापन

थाना एरच के झबरा निवासी राजकुमारी पत्नी प्रहलाद घरेलू कलह से परेशान होकर वह अपनी आठ वर्षीय बच्ची अंजली के साथ पैदल अपने मायके रामपुरा जा रही थी, लेकिन जैसे ही वह एरच बेतवा पुल पर पहुंची तभी उसने जान देने के प्रयास से बच्ची को पुल पर ही खड़ा कर महिला ने पुल से बेतवा नदी में छलांग लगा दी। इसके बाद बच्ची ने दौड़ नदी के पास स्थित ढाबे पर पहुंची और वहां पर मौजूद ढाबा मालिक को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ढाबा मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी और तब तक नदी में मौजूद मछुआरों ने पुल से काफी दूर तक बह चुकी महिला को नाव के सहारे सकुशल नदी से बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस और महिला सिपाही प्राची सिंह ने उसे सकुशल बचाया। पूछतांछ में महिला राज कुमारी ने बताया कि उसका पति उसके साथ आए दिन मारपीट करता। जिससे वह बहुत तंग आ चुकी है, इसलिए उसने जान देने की ठान ली थी और वह मायके जाना चाहती है। महिला ने बताया कि उसके एक बेटा और एक बेटी है। पुलिस ने महिला को उपचार के लिए नजदीकी के स्वास्थ्य केंद्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed