{"_id":"5e0f94258ebc3e8812751acf","slug":"woman-hanging-sucide-jhansi-news-jhs156609278","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
झांसी। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में रहने वाली एक नवविवाहिता ने फांसी लगा ली। गंभीर हालत में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना का पता चलेगा।
मध्य प्रदेश के हरपालपुर स्थित देवथा निवासी पूनम (19) की शादी टीकमगढ़ के मैलवारा गांव निवासी दीपचंद्र के साथ छह माह पहले हुई थी। 2 जनवरी को पूनम के ससुर रिश्तेदारी में गुरसराय गए थे। पति भी खेत पर पानी लगाने गया था। घर पर सास काम कर रही थीं। इसी बीच कमरे में रस्सी के सहारे पंखे से लटककर फांसी लगा ली। आवाज सुनकर कमरे में पहुंची सास पूनम को फंदे पर लटका देख घबरा गईं। चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने फंदे से उतारा।
हालत बिगड़ने पर पूनम को उपचार के लिए महोबा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। शुक्रवार देर रात पूनम की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी पाकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे मजिस्ट्रेट ने मृतका के परिजन व ससुरालियों के बयान दर्ज किए हैं।