फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Woman died after hit by vehicle in Jhansi

मनकू बुआ नहीं रही: भतीजे की शादी में माता पूजन के लिए गई थी, तेज रफ्तार गाड़ी ने रौंदा; शादी में पसरा मातम

Sun, 28 May 2023 04:05 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 28 May 2023 04:05 PM IST
सार

मनकू की मौत की खबर मिलते ही शादी वाले घर में मातम का माहौल हो गया। ढोल और गाने बंद हो गए और रोना पीटना शुरू हो गया।

विज्ञापन
Woman died after hit by vehicle in Jhansi
भतीजे की शादी में आई बुआ की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भतीजे की शादी में शामिल होने आई बुआ की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह माता पूजन के लिए गई थी। मंदिर से लौटते वक्त सड़क पार करते समय अज्ञात गाड़ी ने उनको रौंद गया। इससे अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। सोमवार को भतीजे की बारात जानी है। बुआ की मौत के बाद शादी वाले घर में मातम छा गया।

विज्ञापन

दतिया के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महाराजपुरा गांव निवासी मनकू अहिरवार (55) पत्नी बादाम सिंह गृहिणी थी। उसके भाई दयाशंकर के बेटे की 29 मई को शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए मनकू अपनी देवरानी बूंदा के साथ भाई के घर चिरगांव के बरल आई थी। परिजनों ने बताया कि शनिवार को माता पूजन था। शाम करीब सात बजे वह महिलाओं के साथ मंदिर से घर लौट रही थी। सड़क पार करते समय एक अज्ञात गाड़ी ने उनको रौंद दिया। इसमें वे घायल हो गई। परिजन तुरंत उनको चिरगांव सीएचसी ले गए। जहां पर मनकू को मृत घोषित कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के घर में मातम का माहौल
मनकू की मौत की खबर मिलते ही शादी वाले घर में मातम का माहौल हो गया। ढोल और गाने बंद हो गए और रोना पीटना शुरू हो गया। इधर, हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी भगाकर ले गया। पुलिस ड्राइवर और गाड़ी की तलाश में जुटी है। मनकू का एक बेटा पवन और चार बेटियां हैं छत सभी की शादी हो चुकी है। उनके पति बादाम सिंह खेतीबाड़ी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed