Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: BBA student drowns in dam during immersion; three youths had been trapped under the Ganesh idol.

Jhansi: विसर्जन के दौरान बीबीए छात्र की डैम में डूबने से मौत, गणेश प्रतिमा के नीचे दब गए थे तीन युवक

Wed, 23 Sep 2026 12:32 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Wed, 23 Sep 2026 12:32 AM IST
सार

प्रतिमा को लेकर डैम में उतरते समय बलराम वजन संभाल नहीं सका और अपने दो दोस्तों के साथ डूबने लगा। वहां तैनात सिपाहियों ने दो युवकों को बाहर निकाल लिया लेकिन, बलराम प्रतिमा के नीचे दबा रहा। 

विज्ञापन
Jhansi: BBA student drowns in dam during immersion; three youths had been trapped under the Ganesh idol.
छात्र बलराम वर्मा की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रेमनगर क्षेत्र में पहूज नदी पर बने अठोंदना चेकडैम में मंगलवार दोपहर गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बीबीए छात्र बलराम वर्मा (23) पुत्र धर्मेंद्र की डूबने से मौत हो गई जबकि उसके साथ डूब रहे दो युवकों को किसी तरह बाहर निकाल लिया गया। छात्र के डूबने से खलबली मच गई। परिवार के लोग भी रोते-बिलखते पहुंच गए।
विज्ञापन


प्रेमनगर के नगरा क्षेत्र स्थित गुरुद्वारे के पास प्रतापपुरा निवासी बलराम अपने दोस्तों के साथ गणेश प्रतिमा लेकर विसर्जन के लिए पहुंचा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया पहूज नदी में चेकडैम पर करीब 10 फीट पानी की गहराई में प्रतिमा विसर्जन हो रहा था। अपने साथ लेकर पहुंची प्रतिमा को नीचे उतारते समय बलराम उसका वजन संभाल नहीं सका। उसके नीचे दबकर बलराम समेत उसके दो दोस्त डूबने लगे। उनको डूबता देख वहां चीख पुकार मच गई। वहां तैनात सिपाही वरुण कुंतल और अभय भारती ने तुरंत पानी में छलांग लगाकर दो युवकों को किसी तरह बाहर निकाल लिया लेकिन, बलराम प्रतिमा के नीचे दबा रहा। जब तक उसे बाहर निकाला गया, वह अचेत हो गया था। उसकी सांस नहीं आ रही थी। यह देख उसे वहां सीपीआर दी गई। इसका कोई फायदा नहीं हुआ। अचेत हाल में बलराम को मेडिकल अस्पताल पहुंचाया गया। यहां कुछ देर बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बलराज एसआर कॉलेज में बीबीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। एएसपी सिमरन सिंह भी मौके पर पहुंचीं। बलराम के पिता धर्मेंद्र वर्मा होशंगाबाद में प्राइवेट काम करते हैं। बलराम की मौत की खबर सुनते ही परिवार के लोग भी रोते-बिलखते पहुंच गए। तीन भाइयों में बलराम ही सबसे बड़ा था। एएसपी सिमरन सिंह के मुताबिक युवक को बाहर निकालकर सीपीआर दिया गया। अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed