फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Stones pelted at the house following a dispute.

Jhansi News: मंदिर के पास खड़े लोगों को कार ने मारी टक्कर, नौ घायल

Wed, 23 Sep 2026 12:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Stones pelted at the house following a dispute.
एक्सीडेंट के बाद इकट्ठा ग्रामीण।
बबीना। थाना बबीना क्षेत्र की भेल चौकी अंतर्गत ग्राम मथुरापुरा में मंगलवार शाम माता मंदिर के पास बड़ा हादसा हो गया। मंदिर पर भंडारे का आयोजन होने के चलते बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने मंदिर के पास खड़े लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दो मासूम बच्चों समेत नौ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज झांसी भेजा।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक हादसा मंगलवार शाम करीब 3:45 बजे हुआ। मथुरापुरा स्थित माता मंदिर पर भंडारा चल रहा था और लोग मंदिर के पास मौजूद थे। इसी दौरान अनियंत्रित हुई कार वहां खड़े लोगों से टकरा गई। हादसे में मिठ्ठूलाल (60), धर्मेंद्र अहिरवार (25), इमरत अहिरवार (45), सुनील अहिरवार (40), देशराज अहिरवार (35), रामेश्वर पाल (45), इशिका अहिरवार (5), शनाया अहिरवार (2) और शिवम अहिरवार (13) घायल हो गए। घायलों में दो और पांच वर्ष के मासूम बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस ने चालक अंकेश राजपूत निवासी ग्राम खजराहा खुर्द, थाना बबीना को पकड़ लिया। कार को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बबीना राहुल राठौड़ ने बताया कि सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी भेजा गया है।

एक्सीडेंट के बाद इकट्ठा ग्रामीण।

एक्सीडेंट के बाद इकट्ठा ग्रामीण।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed