फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Woman crushed by dumper while going home after finishing work on the side of the highway, dies

Jhansi News: हाईवे के किनारे काम खत्म कर घर जाते समय महिला को डंपर ने रौंदा, मौत

Sat, 25 Jan 2025 01:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Woman crushed by dumper while going home after finishing work on the side of the highway, dies

विज्ञापन


झांसी। सड़क किनारे पैदल जा रही महिला को डंपर ने रौंद दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। बरुआसागर के मोहल्ला खंदिया निवासी नीरज श्रीवास की पत्नी वंदना (30) पिछले दो साल से मध्य प्रदेश के ओरछा तिगैला के पास प्लास्टिक गलाने वाली फैक्टरी में काम करती थी। मृतका के मामा भागीरथ ने बताया कि रोजाना की तरह बृहस्पतिवार को वह काम पर गई थी। काम खत्म होने के बाद शाम को वह घर लौट रही थी। फैक्टरी से हाइवे पर वाहन पकड़ने के लिए वह पैदल आ रही थी। इसी दौरान गलत दिशा में आ रहे डंपर ने उसे कुचल दिया। डंपर के पहिये पेट के ऊपर से निकलने की वजह से वंदना गंभीर रूप से घायल हो गई थी। हादसे के बाद आसपास के लोग आनन-फानन उसे तिगैला स्थित निजी अस्पताल में ले गए। हालत गंभीर होने पर वहां से उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां चिकित्सकों ने वंदना को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद लोगों ने आरोपी ड्राइवर और डंपर को पुलिस के हवाले कर दिया। वंदना नौकरी करके किसी तरह घर चला रही थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed