{"_id":"67db207d80c03b65e505588a","slug":"with-baruasagar-fort-becoming-a-heritage-hotel-there-will-be-a-movement-of-tourists-in-the-city-jhansi-news-c-143-1-mot1001-100308-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बरुआसागर दुर्ग को हेरिटेज होटल बनने से नगर में होगी सैलानियों की आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बरुआसागर दुर्ग को हेरिटेज होटल बनने से नगर में होगी सैलानियों की आवाजाही
विज्ञापन
बरूआसागर। शासन द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बरुआसागर के किले को हेरिटेज होटल बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। महारानी लक्ष्मीबाई के समर पैलेस को 100 करोड़ की धनराशि से होटल का लुक दिया जाएगा। जिसके लिए नीमराना ग्रुप को जिम्मेदारी दी गई है। बरुआसागर के प्राचीन किले का निर्माण सोलहवीं शताब्दी में ओरछा के बुंदेला वंश के राजा उद्देत्य सिंह ने 1689 ई में करवाया था। झील के किनारे पहाड़ियों से घिरे इस दुर्ग को बुंदेला शासक सामरिक महत्व का मानते थे, यह दुर्ग 2.5 वर्ग किमी में स्थित है किले के चारों ओर परकोटा जिसमें नौ गर्ज बने हैं। किले के मध्य भाग में पांच तल का राजमहल बना हुआ है, जिसके प्रथम तल पर 16 कक्ष, द्वितीय तल पर 22, तृतीय तल पर पांच, चतुर्थ और पंचम तल पर एक-एक कक्ष बना हुआ है। जबकि इसके निर्माण से पहले चंदेल राजाओं ने यहां एक विशाल झील, बांध का निर्माण पंद्रहवीं शताब्दी में कराया गया था बाद में जब बुंदेला राजाओं ने झांसी का किला मराठा शासकों के अधीन किया तो बरुआसागर का दुर्ग भी मराठा शासकों के पास आ गया। कहा जाता है कि महारानी लक्ष्मीबाई इस दुर्ग को गर्मी और बरसात के दिनों में रुकती थीं जिससे इसे उनका समर पैलेस भी कहा जाता है।
बातचीत
चौधरी संजय जैन व्यापारी नेता ने बताया कि बरुआसागर दुर्ग को हेरिटेज होटल का रूप दिए जाने से निश्चित यहां पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। झांसी से खजुराहो जाने वाले विदेशी पर्यटकों के यह रुकने से नगर के व्यापार पर भी प्रभाव पड़ेगा।
वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश दीक्षित का कहना है कि शासन द्वारा बरूआसागर दुर्ग को हेरिटेज होटल का रूप दिए जाने की मंजूरी देने से नगर में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी।