फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Wine taskari 10 team make

शराब की तस्करी रोकने के लिए दस टीमें गठित

Tue, 09 Mar 2021 01:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
Wine taskari 10 team make
झांसी। पंचायत चुनाव से पहले शराब की तस्करी रोकने के लिए पुलिस व आबकारी विभाग की दस टीमें गठित कर दी गई हैं। यह टीमें सभी थाना क्षेत्रों में तस्करी की गई शराब की आपूर्ति पर नजर रखेगीं। बॉर्डर थानों पर भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात होगा। शराब के अवैध कारोबारियों की कुंडली भी खंगाली जानेे लगी है।
विज्ञापन

जिले में पंचायत चुनाव के मद्देनजर तस्करी कर लाई जा रही शराब की बिक्री का कारोबार बढ़ गया है। माफिया प्रत्याशियों के बताए स्थान पर लग्जरी कारों से ऐसी शराब पहुंचाने के काम में लग गए हैं। इसी के चलते पंचायत चुनाव से पहले जिले में भी शराब की तस्करी शुरू हो गई है। ग्रामीण इलाके का चुनाव होने की वजह से भावी प्रत्याशियों व उनके समर्थकों ने दूसरे राज्यों से शराब मंगाना शुरू कर दी है। वोटरों को लुभाना के लिए शराब बांटने का खेल भी शुरू हो गया है। जानकारी के बाद पुलिस व आबकारी विभाग अलर्ट हो गया है। पुलिस व आबकारी की तरफ से दस टीमें बनाई गई हैं। इन टीमों में आबकारी से लेकर पुलिस के अधिकारी भी शामिल किए गए हैं। पुराने स्थानों पर हुई कार्रवाई के साथ कारोबारियों की कुंडली टीमों ने खंगालना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

74 पर हुई गैंगस्टर की कार्रवाई
शराब के तस्करों पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। दो माह के भीतर पुलिस 74 अवैध कारोबारियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई कर चुकी है। साथ ही करीब 28 हजार लीटर से अधिक शराब भी पुलिस ने बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब की तस्करी कतई पनपने नहीं दी जाएगी। पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है। विशेष टीमें बनाकर निगाह रखी जा रही है। पकड़े जाने पर एफआईआर दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।
विवेक त्रिपाठी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed